Squid Game Season 3: फिर नेटफ्लिक्स पर छाएगा मौत का तांडव, 'स्क्विड गेम 3' का ऐलान, जानें रिलीज डेट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jan 2025 8:22 PM

विज्ञापन

Squid Game 3 Trailer

Squid Game Season 3: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन का ऐलान हो गया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमन पर है. इस सीरीज का निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक कर रहे हैं.

विज्ञापन

Squid Game Season 3: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे और आखिरी सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. इसे जानने के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने उनकी एक्साइटमेंट में चार चांद लगाने के लिए सीरीज के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. ली जंग-जे की अभिनीत यह चर्चित कोरियन वेब सीरीज 27 जून, 2025 को नेटफ्लिक्स पारदस्तक देगी. मालूम हो कि हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन 26 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में अब सीजन 3 की घोषणा फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

यहां देखें सीरीज का प्रोमो-

‘स्क्विड गेम 3’ की घोषणा

नेटफ्लिक्स ने ‘स्क्विड गेम 3’ एक पोस्टर जारी कर इस सीरीज की घोषणा की. इस पोस्टर में पिंक रंग के ऑउटफिट में एक शख्स जमीर पर पड़े ग्रीन ऑउटफिट के शक्श को घसीट रहा है. इसके नीचे लिखा है कि ‘आखिरी गेम के लिए तैयार हो जाएं.’ इस सीरीज का तीसरा सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. नेटफ्लिक्स पर एक और पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें तीसरे सीजन की कुछ झलक देखने को मिल रही है.

क्या होगी ‘स्क्विड गेम 3’ की कहानी?

‘स्क्विड गेम’ सीजन 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से सीजन 2 की कहानी खत्म हुई थी. दूसरे सीजन में देखने को मिला था कि गी हुन ने गेम को खत्म करने का पूरा मन बना लिया था. अब अगले सीजन यानी स्क्विड गेम 3 में देखने को मिलेगा कि प्लेयर नंबर 456 इस मौत के मंजर में फंसे लोगों को बचा पाते हैं या हार मान लेते हैं. ह्वांग डोंग-ह्युक की निर्मित इस सीरीज में सेओंग गि-हुन के रूप में ली जंग-जे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Gems Movie: ताजमहल के अंदर हुई इस रशियन फिल्म की शूटिंग, 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस बनी लीड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola