Panchayat 4 Success: जितेंद्र कुमार ने वेब सीरीज की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं था कि…
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jul 2025 4:42 PM
Jitendra Kumar on Panchayat 4 success
Panchayat 4 Success: पंचायत सीजन 4 जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है, तबसे दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने सचिव जी और रिंकी की लवस्टोरी से लेकर चुनावी माहौल का भरपूर मजा लिया. अब जितेंद्र कुमार ने इसकी सफलता पर बात की.
Panchayat 4 Success: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 धूम मचा रही है. दर्शक सचिव जी और रिंकी की लवस्टोरी को काफी पसंद कर रहे हैं. अब जितेंद्र कुमार ने अपने बहुचर्चित शो की सफलता के बारे में खुलकर बात की. अभिनेता ने कहा कि जब पहला सीजन रिलीज हुआ था, तब वह इसकी सफलता के बारे में निश्चित नहीं थे, लेकिन चार सीजन अब साबित करते हैं कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं.
जितेंद्र कुमार ने पंचायत सीजन 4 की सफलता पर बात की
जितेंद्र कुमार ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “यह तथ्य कि हम पंचायत के चौथे सीजन के साथ यहां हैं, दुनिया भर के दर्शकों से हमें मिले अविश्वसनीय प्यार और तारीफ को दिखाता है. जब पहला सीजन प्रीमियर हुआ, तो मुझे वास्तव में यकीन नहीं था कि लोग इसको कैसा रिएक्शन देंगे, लेकिन उसके बाद रिव्यू और पॉजिटिविटी मिली, वह हमारी कल्पना से परे थी. तब से, हमने बस इस दिल को छू लेने वाली गांव की कहानी बताना जारी रखा है और दर्शक हर सीजन में हमारे साथ खड़े रहे हैं.”
जितेंद्र ने बताया किसे मनाना चाहिए पंचायत की सफलता का जश्न
एक्टर ने आगे कहा, “पंचायत की सफलता का जश्न सिर्फ हमें ही नहीं मनाना चाहिए, यह हर उस दर्शक का जश्न है, जिसने इसकी दुनिया में खुशी, सुकून और जुड़ाव पाया. यह सामूहिक जश्न है, सिर्फ फ्रैंचाइज का नहीं, बल्कि पूरी टीम का और कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं का जिन्हें इस शो के जरिए पहचाना और सराहा गया.”
पंचायत 4 के बारे में
पंचायत 4 की शुरुआत फुलेरा में होती है, जहां दो मजबूत इरादों वाली महिलाएं, मंजू देवी और क्रांति देवी, स्थानीय चुनावों में आमने-सामने होती हैं. इसके बाद उनके पतियों, बृज भूषण (प्रधान जी) और बनराकास के नेतृत्व में एक अराजक अभियान शुरू होता है. चालों, तानों और पूरे गांव के तमाशे के साथ, चुनाव सीजन की कहानी पर हावी रहता है. पंचायत 4 अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Metro In Dino First Review: मेट्रो इन दिनों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










