OTT Adda: संडे को लगाएं एंटरटेनमेंट का तड़का, ओटीटी पर निपटा लें ये फिल्में-सीरीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Dec 2024 7:03 AM
Movies and Web Series to Watch This Weekend
OTT Adda: अगर आप इस रविवार बोर नहीं होना चाहते हैं और ओटीजी पर कुछ बेहतरीन फ़िल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट फिल्में-सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.
OTT Adda: अगर आपका भी इस रविवार को कहीं बाहर जाने का नहीं है प्लान, और घर बैठे बोर भी नहीं होना चाहते हैं तो हम इसका एक एंटरटेनिंग सोल्यूशन लेकर आपके पास आए हैं, जैसे जाने के बाद नहीं आपको बाहर जाना होगा और ना ही आप घर बैठे बोर होंगे. आज हम आपको ऐसी लेटेस्ट फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे जिन्हें इस हफ्ते आप ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए बिना देर किए बताते हैं इनके नाम.
गर्ल्स विल बी गर्ल्स
गर्ल्स विल बी गर्ल्स फिल्म की कहानी एक ऐसी स्कूली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अपनी भावना और प्रेम की खोज में है. इस फिल्म में कानी कुश्रुति, प्रीति पानीग्रही, काजोल चुग, केशव बिनॉय किरन और जितिन गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
ट्विस्टर्स
साल 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ट्विस्टर का सीक्वल आपको मनोरंजन की दुनिया में वापस ले जाने के लिए आ गया है. इस फिल्म में डेजी एडगर-जोंस, ग्लेन पॉवेल, एंथनी रामोस और कियरनन शिप्का मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसे आप जियोसिनेमा पर देख सकते हैं.
मूनवॉक
मूनवॉक वेब सीरीज की कहानी दो चोरों के जीवन पर केंद्रित है, जिसमें समीर कोचर, अंशुमान पुष्कर और निधि सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. मूनवॉक को आप JioCinema पर एंजॉय कर सकते हैं.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जेब्रा
जेब्रा एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रिय भवानी शंकर, सत्य देव, जेनिफर पिसिनाटो, डाली धनंजय, अमृता अय्यंगर, सत्यराज और कल्याणी नटराजन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म Aha पर उपलब्ध है.
यो यो हनी सिंह
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी के कई बड़े खुलासे किए गए हैं.
Also Read: Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










