Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Dec 2024 8:32 AM
Pushpa 2 OTT
Pushpa 2 OTT Release: सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, 9 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. अब मेकर्स ने बताया कि ये सिर्फ अफवाह है.
Pushpa 2 OTT Release: पुष्पा 2: द रूल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का अगला पार्ट है. सीक्वल में अल्लू अर्जुन, पुष्प राज का किरदार निभाते दिखे हैं. रश्मिका मंदाना- श्रीवल्ली और फहद फासिल- एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है.
पुष्पा 2: द रूल कब ओटीटी पर होगी रिलीज
सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के ओटीटी रिलीज को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. ऐसे में मेकर्स ने इसपर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है. मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें उड़ रही हैं. इस सबसे बड़ी छुट्टी में सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 का आनंद बड़े स्क्रीन पर लीजिए. यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर नहीं आएगी. यह वाइल्ड फायर पुष्पा है केवल दुनिया भर के सिनेमाघरों में.
दुनियाभर में पुष्पा 2 ने किया इतना कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म 9 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने ये क्लियर कर दिया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वहीं, मेकर्स ने एक और पोस्ट में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बताया. मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, कमर्शियल सिनेमा की नई परिभाषा, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 1508 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सबसे तेज 1500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली भारतीय फिल्म बनी पुष्पा 2. बता दें कि फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल, बंगाली और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










