Maharani 4: एक बार फिर से लौट आई है 'महारानी', हुमा कुरैशी ने दिखाई सीजन 4 की झलक
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2025 9:19 AM
Maharani 4
Maharani 4 Update: वेब सीरीज महारानी के चौथे सीजन को लेकर अपडेट आया है. हुमा कुरैशी ने सेट से एक तसवीर शेयर की है, जिसके बाद फैंस इसपर कमेंट करने लगे. अबतक इस सीरीज के तीन एपिसोड आ गए हैं.
Maharani 4 Update: हुमा कुरैशी के पॉपुलर वेब सीरीज महारानी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया. पहला सीजन साल 2021 में सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ था. उसके बाद साल 25 अगस्त 2022 को इसका दूसरा सीजन आया. तीसरा सीजन पिछले साल यानी 2024 में मार्च में रिलीज हुआ था. तीनों सीजन को क्रिटिक्स और ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पांस मिला. हुमा की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी सराहा. ये एक राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें हुमा के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल, और विनीत कुमार ने भी अहम किरदार निभाया हैं. अब इसके चौथे सीजन को लेकर अपडेट आया है.
महारानी सीजन 4 को लेकर हुमा कुरैशी ने दिया अपडेट
वेब सीरीज महारानी को लेकर हुमा कुरैशी ने अपडेट दिया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. हुमा ने सेट से अपनी तसवीर शेयर की है और उसके साथ कैप्शन में लिखा, सीजन 4 का समय आ गया है. टीम महारानी वापस आ गई है. मेरी निर्माता साहिबा डिंपल खरबंदा ने इसे क्लिक किया. सभी प्यार के लिए प्रिय दर्शकों का धन्यवाद. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वेलकम बैक. एक यूजर ने लिखा, महारानी के रूप में आपसे दोबारा मिलने का इंतजार नहीं कर सकती. एक यूजर ने लिखा, रिलीज का इंतजार कर रहा.
हुमा कुरैशी नजर आएंगी फिल्म बेबी डू डाई डू में
हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी प्रोडक्शन फिल्म बेबी डू डाई डू को भी लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ उनके भाई साकिब सलीम और एक्टर सिकंदर खेर नजर आएंगे. क्राइम कॉमेडी का निर्देशन नचिकेत सामंत करेंगे. इसके अलावा फिल्म में उनके साथ चंकी पांडे भी नजर आएंगे. यह फिल्म हुमा और साकिब के लिए एक और मील का पत्थर है क्योंकि निर्माता के रूप में सिकंदर अपने दोस्तों के साथ एक रोमांचक परियोजना में फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं.
यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या सच में हुमा कुरैशी- शिखर धवन ने कर ली शादी? एक्ट्रेस को KISS करते दिखे क्रिकेटर, जानें सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










