Fact Check: क्या सच में हुमा कुरैशी- शिखर धवन ने कर ली शादी? एक्ट्रेस को KISS करते दिखे क्रिकेटर, जानें सच्चाई

Huma Qureshi And Shikhar Dhawan Wedding Photos viral
Fact Check: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की शादी वायरल हो रही है. फोटोज में दोनों शादीशुदा दिख रहे हैं. इन तसवीरों की क्या सच्चाई है आपको बताते हैं.
Fact Check: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. तसवीरों में एक्ट्रेस और क्रिकेटर काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. तसवीरों के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके बाद दोनों की कुछ और तसवीरें सामने आई है, जो उनकी शादी की लग रही. उनकी शादी की फोटोज देखकर यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अभिनेत्री और क्रिकेटर डेटिंग शादी के बंधन में बंध गए हैं. आइए इन वायरल तसवीरों के पीछे की सच्चाई बताते हैं.
क्या सच में हुमा कुरैशी और शिखर धवन ने कर ली शादी?
हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन वायरल तसवीरों में स्माइल करते दिख रहे हैं. फोटोज शादी की लग रही है. एक और फोटो में हुमा रेड आउटफिट पहने दिख रही है और शिखर का हाथ पकड़े नजर आ रही. एक फोटो में शिखर एक्ट्रेस के गाल पर किस करते दिख रहे हैं. फोटोज देखने के बाद कुछ ने दावा किया कि दोनों ने शादी कर ली है. एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

जानें क्या है सच्चाई
हुमा कुरैशी और शिखर धवन की ये तसवीरें फेक है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरें एआई से बनाया गया है और दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है. उनके बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है. कुछ समय पहले ही मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की तसवीरें एआई से बनाकर वायरल कर दी गई थी. इससे पहले कई सेलेब्स की तसवीरों के साथ भी छेड़छाड़ कर के सोशल मीडिया पर उसे वायरल किया गया था.
जानें हुमा कुरैशी का रिलेशनशिप स्टेटस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही है. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. वहीं, शिखर धवन ने साल 2023 में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था.
यह भी पढ़ें– Maharani Season 4: हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 4 का कर दिया ऐलान, कहा- उस शो की वजह से…
यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Birthday: इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार, इंडस्ट्री के 8 सेलेब्स से जुड़ा नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










