Maharani Season 4: हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 4 का कर दिया ऐलान, कहा- उस शो की वजह से…

Maharani Season 4
Maharani Season 4: वेब सीरीज महारानी सीजन 4 कब आएगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. सीरीज में हुमा कुरैशी और अमित सियाल ने मुख्य किरदार निभाया है. हुमा ने सीरीज को लेकर बात की है.
Maharani Season 4: हुमा कुरैशी और अमित सियाल स्टारर वेब सीरीज महारानी का तीसरा सीजन इसी साल 7 मार्च को रिलीज किया गया था. सीरीज में हुमा, रानी भारती का किरदार दोहराती दिखी थी. इसकी कहानी बिहार में सेट की गई है. तीसरे सीजन के बाद से ही फैंस चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब उनके लिए खुशखबरी है. महारानी सीजन 4 आ रहा है और एक्ट्रेस ने इसे लेकर जानकारी दी है.
महारानी सीजन 4 को लेकर क्या कहा हुमा कुरैशी ने?
हुमा कुरैशी ने वेब सीरीज महारानी सीजन 4 को लेकर कहा कि, ”मैं महारानी से पहले और बाद में अपने करियर को आसानी से परिभाषित कर सकती हूं. उस शो की वजह से लोगों ने वास्तव में मेरे क्षमता को नोटिस किया. इसकी सक्सेस ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं ऐसे रोल कर सकती हूं. अब महारानी सीजन 4 आने वाला है.”
हुमा कुरैशी ने कही ये बात
हुमा कुरैशी ने ये भी कहा कि, ”मेरी ओटीटी की सफलता ने मुझसे ज्यादा क्रिएटर्स को मुझ पर ज्यादा भरोसा करना सिखाया है. एक आर्टिस्ट के रोल में आप खुद पर भरोसा रख सकते हैं, लेकिन आप तब तक कुछ नहीं कर सकते जब तक आपको अपनी पूरी क्षमता लोगों को दिखाने का मौका नहीं मिलता.”
हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस फिल्म जॉली एलएलबी 3 और टॉक्सिक में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म ‘बयान’ में चंद्रचूड़ सिंह के अपोजिट दिखेंगी. इस फिल्म की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी थी. फिल्म एक पिता-बेटी की कहानी है. रूही नाम की एक महिला जासूस को उसके करियर का पहला केस मिलता है. वह उस केस के सिलसिले में राजस्थान के एक छोटे से शहर जाती है. वहां उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है.
Also Read- Huma Qureshi Birthday: इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार, इंडस्ट्री के 8 सेलेब्स से जुड़ा नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










