Khauf OTT Release: 'छोरी 2' से भी खौफनाक होगी ‘बिग बॉस 18’ फेम चुम दरांग की सीरीज, जानें कब और किस ओटीटी पर करें स्ट्रीम

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Apr 2025 9:10 PM

विज्ञापन

Khauf OTT Release

Khauf OTT Release: बिग बॉस 18 में दर्शकों को अपनी चुलबुली हरकत से दीवाना बनाने के बाद चुम दरांग एक खौफनाक मंजर पर आपको ले जाने को तैयार है. एक्ट्रेस की नई वेब सीरीज 'खौफ' की रिलीज डेट से पर्दा उठ चूका है, जिसके मुताबिक यह सीरीज नुशरत भरुचा की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'छोरी 2' के बाद आपको मधु नाम की लड़की की भूतिया कहानी के सफर की सैर कराने आ रही है.

विज्ञापन

Khauf OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉरर थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का मेला लगने वाला है. इस हफ्ते प्लेटफॉर्म पर नुशरत भरूचा की हॉरर फिल्‍म ‘छोरी 2’ रिलीज होने वाली है. वहीं, इससे करारी टक्कर देने के लिए खतरनाक वेब सीरीज अगले हफ्ते स्ट्रीम होगी, जिसका नाम ‘खौफ’ है. इस खौफनाक सीरीज में ‘बिग बॉस 18’ फेम चुम दरांग, मोनिका पंवार, राजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी हॉरर जॉनर के शौकीन हैं तो आइए बताते हैं कब और कहां इस सीरीज को बिंजवॉच कर सकते हैं.

कब और कहां देखें खौफ सीरीज?

चुम दरांग स्टारर इस सीरीज का एक पोस्टर मंगलवार के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए लिखा, ‘कुछ कमरों से यादें जुड़ी होती हैं. इस कमरे से भूत जुड़ा हुआ है.’ वहीं, आगे इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है, जिसके मुताबिक यह वेब सीरीज अगले हफ्ते 18 अप्रैल को भारत समेत 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी.

खौफ की कहानी?

इस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज ‘खौफ’ की कहानी मधु के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर केंद्रित है, जो अपना शहर छोड़कर नए शहर आती है. इस अंजान शहर में वह एक हॉस्टल में रहती है. लेकिन जिंदगी में नई शुरुआत की सोच लेकर आई मधु इस बात से बिलकुल अनजान है कि वह जिस कमरे में रहती है, उसमें अज्ञात शक्तियों का वास है. धीरे-धीरे समय गुजरता है और मधु की जिंदगी एक खौफनाक चक्रव्यू में फंस जाती है. अब ऐसे में सवाल यह है कि क्या मधु उन शक्तियों से लड़कर अपनी जिंदगी की अच्छी शुरुआत कर पाती है या इस दलदल में फंस जाती है? इन सभी सवालों के जवाब आपको 18 अप्रैल को मिल जायेंगे.

यह भी पढ़े: Netflix Releases: जाट से ज्यादा दमदार फिल्में-सीरीज लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, पूरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola