Don't Move OTT: नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को देख लगेगा '440 वोल्ट का झटका', जब मासूम चेहरा से उतरेगा हैवानियत का मुखौटा

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Don't Move OTT

Don't Move OTT: नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हो गई है, जिसे देखकर आपके दिमाग के पेंच ढीले पड़ जाएंगे. इस सीरीज का नाम डोंट मूव है, जो एक अमेरिकन वेब सीरीज है.

विज्ञापन

Don’t Move OTT: सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज के शौकीन दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स कुछ खास लेकर आया है. जिसे देखने के लिए आपको अपना कलेजा मजबूत और दिमाग तेज करना होगा. वरना आपको ‘440 वोल्ट का जोरदार झटका’ भी लग सकता है. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अमेरिकन वेब सीरीज डोंट मूव रिलीज हो गई है. जिसके हर मिनट में सस्पेंस कूट-कूटकर है. ऐसे में आइए बताते हैं कि क्या है इस सीरीज का प्लॉट.

वेब सीरीज के बारे में जानने से पहले इसके ट्रेलर को जरूर देखें-

Don’t Move Trailer

ग्लोबली नंबर 1 पर है ये सीरीज

डोंट मूव एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जो ऑफिशियली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. नेटफ्लिक्स के अनुसार, 1 हफ्ते में इस सीरीज को 28 मिलियन ने ज्यादा दर्शकों ने देख लिया है. इसके साथ ही यह दिमाग घुमा देने वाली सीरीज ग्लोबली नंबर 1 और भारत में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

डोंट मूव का प्लॉट

केल्सी एल्बिक स्टारर डोंट मूव की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुदको एक सीरियल किलर से बचाने की कोशिश करती है. इसके प्लॉट की बात करें तो सीरीज के शुरुआती 25 मिनट में बहुत बड़ा झटका लगेगा. जब भोले-भाले मासूम चेहरे के पीछे का मुखौटा हटता है और हैवानियत की हदें पार होती हैं.

कैसी है डोंट मूव सीरीज?

डोंट मूव एक ऐसी सीरीज है, जो शुरुआत से अंत तक आपको आपकी सीट तक बांधे रखेगी. और इसका पूरा श्रेय सीरीज की लीड एक्ट्रेस केल्सी एल्बिक के शानदार अभिनय को दमदार एक्सप्रेशन को मिलता है. वहीं, अपने जबरदस्त डायरेक्शन से एडम शिंडलर और ब्रायन नेट्टो ने इस वेब सीरीज में जान डाल दी है.

Also Read: OTT Releases This Week: वेट्टैयान नहीं देख पाए, तो ना लें टेंशन, इस वीक 1 नहीं, पूरी 5 फिल्में-सीरीज होंगी ओटीटी पर रिलीज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola