Dhindora 2: भुवन बाम की ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू, इस बार अकेले ही निभाएंगे 9-10 धांसू रोल
भुवन बाम ढिंढोरा सीजन 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhindora 2: भुवन बाम ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘ढिंडोरा’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. इस बार कहानी और बड़ी, किरदार ज्यादा और कॉमेडी का लेवल भी हाई होने वाला है.
Dhindora 2: पॉपुलर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम, जिन्हें लोग ‘बीबी की वाइन्स’ के नाम से जानते हैं, ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘ढिंडोरा’ के दूसरे सीजन ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने अपने शूटिंग सेट से एक फोटो शेयर की और बताया कि वह इस नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें फैंस के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नई चुनौती, नया मेहमान, नया ढिंडोरा”.
यहां देखें पोस्ट-
Dhindora 2 Streaming Platform: इस बार यूट्यूब नहीं, नेटफ्लिक्स पर आएगा ‘ढिंढोरा’
सबसे मजेदार बात यह है कि इस बार ‘ढिंढोरा 2’ यूट्यूब पर नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. नेटफ्लिक्स ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.


Dhindora 2 Plot: फनी फैमिली और ‘टीटू मामा’ की वापसी
इस सीजन में भुवन बाम का पूरा मजेदार और फनी परिवार एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रहा है. सबसे खास बात यह है कि उनका पॉपुलर किरदार ‘टीटू मामा’ अपनी हरकतों से फिर से सबको नई-नई मुसीबतों में डालता नजर आएगा, जिससे दर्शकों को एक बार फिर भरपूर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच
Dhindora 2 Shooting Location: कहां चल रही है शूटिंग?
इस वेब सीरीज की शूटिंग पंजाब में चल रही है. इसके बाद टीम आगे जाकर दिल्ली और मुंबई में भी शूटिंग करेगी, जिससे कहानी का स्केल और लोकेशन्स दोनों पहले से ज्यादा बड़े, अलग और दिलचस्प बनेंगे.
Bhuvan Bam Role Dhindora 2: भुवन बाम खुद निभाएंगे 9-10 अलग रोल
भुवन बाम ने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल (BB Ki Vines) को पूरे 11 साल हो गए हैं और इस मौके पर ‘ढिंढोरा 2’ की शुरुआत करना उनके लिए बेहद खास है. पंजाब की तेज गर्मी में भी पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही है. भुवन ने बताया कि यह सीजन पहले से बहुत बड़ा होने वाला है. इसमें कई नए एक्टर्स भी नजर आएंगे. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भुवन बाम इस अकेले शो में खुद 9 से 10 अलग-अलग किरदारों का रोल निभाएंगे. वह खुद ही इस शो को लिख रहे हैं और इसका म्यूजिक भी बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










