Netflix पर ट्रेंड कर रही है ये सीरीज, दमदार कहानी से बनी मोस्ट वॉच, IMDb पर मिली इतनी रेटिंग, आपने देखा क्या

Updated:
विज्ञापन

Adolescence Netflix

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ऐडलेसन्स को अबतक 66.3 मिलियन व्यूज मिल चुके है और इसी के साथ ये सीरीज लगातार दो हफ्तों तक मोस्ट वाचेड सीरीज बनी रही.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए कंटेंट की कोई कमी नहीं है. आए दिन प्लेटफॉर्म पर कोई नई डॉक्यूमेंट्री, बेब सीरीज या फिर फिल्में रिलीज होती रहती है, जिसे लोग भरपूर प्यार देते है. हाल ही में रिलीज हुई ‘ऐडलेसन्स’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 13 मार्च को रिलीज हुई वेब सीरीज ने चंद दिनों में 66.3 मिलियन व्यूज बटोर लिए है. अनुराग कश्यप समेत कई बड़े डायरेक्टर्स ने इसकी तारीफ भी की है.

विज्ञापन

आखिर क्या बनाती है ऐडलेसन्स को मोस्ट वॉच वेब सीरीज

ऐडलेसन्स एक 13 साल के बच्चे के बारे में है, जिस पर मर्डर का आरोप लगता है. बच्चे का किरदार ओवेन पैट्रिक कूपर ने निभाया है, जिसकी एक्टिंग की तारीफें बड़े- बड़े इंडियन डायरेक्टर्स से लेकर ब्रिटैन के प्रधानमंत्री भी कर रहे है. यही नहीं शो को सिंगल टेक में फिल्माया गया है और इसमें कोई एडिटिंग नहीं की गयी है, जो इसे और भी खास बनाती है. आईएमडीबी पर इसे 8.4 रेटिंग मिली है.

वर्ल्डवाइड नंबर 1 सीरीज बनी ऐडलेसन्स

वैरायटी के रिपोर्ट के अनुसार, ऐडलेसन्स वर्ल्डवाइड नंबर 1 सीरीज के लिस्ट में शामिल हो चुकी है और दूसरे हफ्ते भी इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. दूसरे हफ्ते में शो को 42 मिलियन व्यूज मिले. 11 दिन के अंदर ये नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गयी है. शो में ओवेन कूपर के साथ स्टीफन ग्राहम, एरिन डोहर्टी जैसे एक्टर्स भी हैं. इसे फिलिप बैरनटिनी ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़े: The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola