IMDb पर जबरदस्त रेटिंग वाली 2024 में आई इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो तुरंत देख डालें

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Maharani 4

आजकल वीकेंड में लोगों को वेब सीरीज देखने का काफी क्रेज है. हर कोई टाइम मिलते ही थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और हॉरर सीरीज देखना पसंद करते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के नाम लेकर आए हैं, जो साल 2024 में रिलीज हुई है और आईएमडीबी पर धांसू रेटिंग भी मिले हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड साल 2024 में रिलीज हुई नई सीरीज का आप आनंद ले सकते हैं. लिस्ट में महारानी 3 से लेकर द ग्रेट इंडियन कपिल शो शामिल है.

maharani
Maharani

महारानी 3
‘महारानी’ 1990 के दशक में बिहार पर आधारित है और राज्य में हुई सच्ची राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है. सीरीज में हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं और सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इसे आप सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं. इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है.

The Great Indian Kapil Sharma Show
The great indian kapil sharma show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने टॉक शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. इस शो में कृष्णा अभिषेक से लेकर कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को लोटपोट करते हैं. नेटफ्लिक्स पर आप इसे एंजॉय कर सकते हैं. इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है.

Also Read- Romantic Web Series OTT: एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज देखकर हो गए हैं बोर, तो इन ओटीटी पर देखें ये रोमांटिक सीरीज

Showtime

शोटाइम
वेब सीरीज शोटाइम बॉलीवुड के रियल लाइफ को दिखाया गया है. सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह हैं. ‘शोटाइम’ 8 मार्च को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इसे IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है.

Hanuman
Hanuman

हनुमान
‘हनुमान’ काल्पनिक गांव अंजनदारी पर बेस्ड है और एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है. फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं. ये 8 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम हुई थी. इसे 7.9 रेटिंग मिली है.

Also Read- OTT Web Series: ओटीटी पर मचा इन वेब सीरीज का भौकाल, जबरदस्त कहानी छू लेगी दिल, देखें लिस्ट

Sunflower 2

सनफ्लावर सीजन 2
‘सनफ्लावर सीजन 2’ श्री कपूर की अचानक हुई मौत पर बेस्ड है. सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली यह सीरीज ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, शोनाली नागरानी, ​​सोनल झा और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसे IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है.

Mamla legal hai

मामला लीगल है
मामला लीगल है‘ वीडी त्यागी पर केंद्रित होगी, जो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं. इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है.

Also Read- 5 Best Thriller Web Series: रहस्य और रोमांच से भरे हैं ये वेब सीरीज, हर एपिसोड एक्साइटेड करने वाला

Ranneeti


रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड
ये वेब सीरीज फरवरी 2019 में हुई बालाकोट हवाई हमलों पर आधारित है. इसमें लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशीष विद्यार्थी, प्रसन्ना वेंकटेशन, आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में है. इसे आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं. इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है.

Also Read- Expensive Indian Web Series: ये है सबसे ज्यादा बजट वाली वेब सीरीज, मिर्जापुर का खर्च जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola