Maamla Legal Hai 2 : त्यागी मेरा नाम नहीं एटीट्यूड भी है…. रवि किशन की पॉपुलर वेब सीरीज का पहला लुक आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Maamla Legal Hai

Maamla Legal Hai

Maamla Legal Hai 2 : ‘मामला लीगल है’ के मेकर्स ने आज फाइनली कोर्टरूम ड्रामा के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. जी हां नेटफ्लिक्स ने धमाकेदार टीजर शेयर कर सभी दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. जहां रवि किशन फिर से वीडी त्यागी के रूप में वापसी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Maamla Legal Hai 2 : बॉलीवुड एक्टर रवि किशन की ‘मामला लीगल है’ चार हफ्ते पहले ही रिलीज हुई थी और इसे नेटफ्लिक्स पर इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अब पॉपुलर वेब सीरीज के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. जी हां आपने सही पढ़ा… नेटफ्लिक्स ने रवि किशन स्टारर वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एक टीजर भी जारी किया, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा.

नेटफ्लिक्स ने मामला लीगल है 2 को किया अनाउंस
मामला लीगल है 2 की अनाउंसमेंट का वीडियो वीडी त्यागी (रवि किशन) की ओर से पार्किंग में रात बिताने के लिए अनन्या (नैला ग्रेवाल) का मजाक उड़ाने से शुरू होता है. वो कहते हैं आपको वेट करना पड़ा, जिसके बाद वो कहती हैं कि नहीं आपको सॉरी फील करने की जरुरत नहीं है. जिसके बाद रवि कहते हैं कि आपको तो पार्किंग में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए. वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद वीडी कहते हैं कि त्यागी मेरा नाम नहीं एटीट्यूड भी है. वीडियो पिछले सीजन के सभी कैरेक्टर को दिखाता है. हम उन्हें अदालत कक्ष में जश्न मनाते, नाचते, क्रिकेट खेलते और न जाने क्या-क्या देखते हैं!

मामला लीगल है 2 की अनाउंसमेंट से फैंस हुए एक्साइटेड
जैसे ही सीजन 2 की घोषणा का वीडियो शेयर किया गया, फैंस ने एक के बाद एक कमेंट की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, मुझे कॉमेडी से भरे इस सीजन को देखने में काफी दिलचस्पी है… कब आएगा दूसरा पार्ट. एक दूसरे यूजर ने लिखा, वाह वीडी त्यागी फिर से हंसाने के लिए आ रहे हैं… कितना मजा आएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, मामला लीगल है आपको अंत तक बांधे रखेगा और खूब एंटरटेन करेगा. नेटफ्लिक्स ने सीजन 2 की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ”वकील हंसता हुआ सबसे अच्छा दिखता है- इसलिए पटपड़गंज के प्यारे लौट रहे हैं!! मामला लीगल है दूसरे सीजन के लिए लौट रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आ रहा है, !”

मामला लीगल है 2 में ये कलाकार दिखाई देंगे
दूसरे सीजन में वकील वीडी त्यागी के रूप में रवि किशन दिखाई देंगे. किशन के अलावा, शो में नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, निधि बिष्ट और यशपाल शर्मा की भी वापसी होगी. साल 2024 के पहले तीन महीनों में, ओटीटी पर एक के बाद एक कई कॉमेडी सीरीज रिलीज हुई, जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो, मामला लीगल है शामिल है. एनआई से बात करते हुए कार्यकारी निर्माता समीर सक्सेना ने कहा था, “मामला लीगल है को रियालिटी के साथ बनाया गया था, हमें उम्मीद थी कि यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा.”

Read Also- रवि किशन की फिल्म का टीजर हुआ आउट, इंटरनेट पर मचाया बवाल, इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola