5 Best Thriller Web Series: रहस्य और रोमांच से भरे हैं ये वेब सीरीज, हर एपिसोड एक्साइटेड करने वाला

5 Best Thriller Web Series: आजकल की लाइफ में वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है. हर कोई वीकेंड पर या फिर ऑफिस से लौटने के बाद स्ट्रेस को कम करने के लिए कुछ मजेदार देखता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप गलती से देखने बैठ गए तो पूरा एपिसोड देखे बिना उठ नहीं पाएंगे.
5 Best Thriller Web Series: आज हम 5 ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अगर वीकेंड पर देखने बैठ गए तो इसके अपकमिंग ट्विस्ट, थ्रिलर और रहस्यमयी कहानियां आपको उलझा देगी और पूरी सीरीज देखने पर मजबूर कर देंगी.

खुफिया (khufiya)
खुफिया एक स्पाइ थ्रिलर सीरीज है. जिसमें तब्बू के साथ अली फजल और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. खुफिया की कहानी अमर भूषण के नॉवल एस्केप टू नोव्हेयर से ली गई है. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

स्पेशल ऑप्स (Special-ops)
यह वेब सीरीज हॉटस्टार पर आई थी. इसका निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है, जिन्होंने ‘स्पेशल 26’, ‘बेबी’ और ‘ए वेडनेसडे’ जैसी फिल्में बनाई है. इस वेब सीरीज को नीरज पांडेय डिजिटल डेब्यू भी माना जाता है.

केके मेनन सीरीज में केके मेनन ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सदस्य हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई है. वहीं कहानी की बात करें तो इसमें भारत में हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए पांच एजेंटों की एक टीम बनाई जाती है. जबरदस्त एक्शन के साथ ये मस्ट वॉच फिल्म जरूर एंजॉय करें.
Also Read- Web Series In 2024: आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 तक, साल 2024 में रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई (Mukhbir – The Story of a Spy)
मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई सीरीज को जी5 पर रिलीज किया गया था. इसमें जैन खान, दुर्रानी प्रकाश, राज आदिल हुसैन, बरखा बिष्ट, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा और जोया अफरोज लीड रोल में नजर आ रहे हैं. जासूसी थ्रिलर एक आम आदमी की दिलचस्प कहानी है, जो भारत सरकार के लिए जासूस बन जाता है और महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करता है.

काठमांडू कनेक्शन (Kathmandu Connection)
सोनी लिव की वेब सीरीज ‘काठमांडू कनेक्शन’ का निर्देशन सचिन पाठक ने किया है. यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अमित सियाल, अक्ष परदासनी और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं. इस सीरीज में यह देखने को मिलेगा कि आखिर पूरे देश को हिला देने वाले बम धमाकों की जांच-पड़ताल करने वाले अधिकारी की हत्या का काठमांडू कनेक्शन क्या है?

बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)
बार्ड ऑफ ब्लड एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के 2015 के जासूसी नॉवल पर आधारित है. सीरीज को दासगुप्ता ने निर्देशित किया है. इसमें इमरान हाशमी के साथ कीर्ति कुल्हारी, विनीत कुमार सिंह, जयदीप अहलावत और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में हैं. इस सीरीज में 7 एपिसोड है.
Also Read- Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










