Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Feb 2024 7:53 PM

विज्ञापन

हॉरर मूवीज और वेब सीरीज से यूं तो सभी डरते हैं लेकिन डर कर भी लोग इन्हें देखना बेहद पसंद करते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी 8 डरावनी वेब सीरीज की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

फिल्में और वेब सीरीज आजकल लोगों के जीवन में स्ट्रेस कम करने का काम करती हैं. दौड़ भाग भरी जिंदगी से जब लोगों को थोड़ा पल सुकून का मिलता है तो वो फिल्में या वेब सीरीज के माध्यम से अपना मनोरंजन करना पसंद करते हैं. वेब सीरीज यूं तो कई तरह के होते हैं लेकिन हॉरर वेब सीरीज बड़े ही मजेदार होते हैं क्योंकि इनमें डर के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट भी मिलता है. ये है ऐसी कुछ 8 हॉरर वेब सीरीज जिसे देखकर आप की रातों की नींद उड़ जायेगी.

undefined

टाइपराइटर

सुजॉय घोष की निर्देशित टाइपराइटर, भूत शिकारियों के एक समूह की कहानी को दिखाती है जो एक रहस्यमय पुराने विला की जांच करने का इरादा रखते हैं, जिससे काले रहस्य उजागर होते हैं. इस सीरीज में पालोमी घोष, पूरब कोहली, समीर कोचर लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

बेताल

पैट्रिक ग्राहम की बेताल एक बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर है जो एक दूरदराज के गांव की कहानी पर आधारित है जो ब्रिटिश भारतीय सेना अधिकारी बेताल, उसकी ज़ोंबी रेडकोट की बटालियन और उनसे निपटने के लिए भेजे गए आधुनिक आतंकवाद विरोधी बल के लड़ाई को दिखाती है. इसमें विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई और जितेंद्र जोशी लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

घोउल

घोउल, तीन एपिसोड की एक थ्रिलर सीरिज है जिसका प्रीमियर अगस्त 2018 में हुआ था. इसकी कहानी एक रेजीम को दर्शाती हैं जिसकी इंटररोगेटर का अभिनय राधिका आप्टे द्वारा किया गया है. राधिका इस सीरीज में कई सारे रहस्यों को सुलझाती नजर आती हैं . इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Horror Films: रोंगटे खड़ी कर देंगी 2024 में आने वाली ये हॉरर फिल्में, जानिए कब-कहां देख सकते हैं आप
undefined

गहराइयां

गहराइयां सीरिज रेयना नाम की लड़की पर आधारित है जो बैंगलोर में एक दर्दनाक घटना के बाद, अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुंबई आ जाती है. हालांकि, उसका नया जीवन असाधारण घटनाओं के कारण बाधित हो जाता है, जो उसे भूतिया घटनाओं के पीछे के रहस्य को जानने के लिए प्रेरित करता है. सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस सीरीज में संजीदा शेख, वत्सल शेठ, राधिका बांगिया लीड रोल में मौजुद हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

undefined

द वॉकिंग डेड

रॉबर्ट किर्कमैन, टोनी मूर और चार्ली एडलार्ड की बनाई गई कॉमिक बुक सिरीज से प्रेरित, ‘द वॉकिंग डेड’ एक अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिक हॉरर सीरीज है जो एक ज़ोंबी प्रकोप से तबाह हुई दुनिया में सामने आती है, जहां पुनर्जीवित लाशों को ‘वॉकर’ कहा जाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

कन्नमूची

अविनाश हरिहरन द्वारा निर्देशित, कन्नमूची एक तमिल हॉरर सीरीज है, जिसमें शामना कासिम, अमज़थ, बेबी आराध्या श्री, श्वेता श्री ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. एक अकेली मां, अपनी बहरी और गूंगी बेटी के साथ, बैंगलोर से चेन्नई आती है और एक अंधेरे अतीत वाले अपार्टमेंट में बस जाती है. एक परिवार की 20 साल पुरानी हत्या उसकी बेटी के लापता होने से कैसे जुड़ती है, यह मुख्य बात है. आप इस वेब सीरीज को जी5 पर देख सकते है.

undefined

अधूरा

अधूरा एक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है. इस रोमांचक सीरीज की कहानी एक बोर्डिंग स्कूल के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जहां ऐसी-ऐसी घटनाओं होती है, जिसे देखकर आपका सिर चकरा जाएगा. अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में इश्वाक सिंह, रसिका दुग्गल, श्रेणिक अरोड़ा और राहुल देव प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आप इस वेब सीरीज़ को अमेजॉन प्राइम पर देख सकते है.

undefined

भ्रम

भ्रम एक मनोवैज्ञानिक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसमें एक्टर पीटीएसडी से पीड़ित है और एक लंबे समय से भूले हुए सत्य को उजागर करने के लिए सभी प्रकार की चरम सीमाओं को पार करता है. टेढ़ा-मेढ़ा भूला हुआ अतीत नई सच्चाइयों को उजागर करता है और सब कुछ बदल देता है. इस सीरीज में कल्कि कोचलिन, भूमिका चावला, संजय सूरीएजाज़ खान, चंदन रॉय रावत, सत्यदीप मिश्रा ,अल्फ्रेड जोसेफ मुख्य भूमिका में हैं आप इस वेब सीरीज को ज़ी5 पर देख सकते है.

Also Read: Horror Movies: OTT पर मौजूद है ऐसी हॉरर फिल्में, जिसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, यहां देखें LIST
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola