Horror Films: रोंगटे खड़ी कर देंगी 2024 में आने वाली ये हॉरर फिल्में, जानिए कब-कहां देख सकते हैं आप

Upcoming Horror Films: हॉरर मूवीज देखना किसे पसंद नहीं है, हर कोई घर में बैठकर और सारी लाइट्स बंद करके डरावनी फिल्में देखता है. साल 2024 में भी कई ऐसी मूवीज आने वाली हैं, जिन्हे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

आजकल के तनावपूर्ण माहौल में लोगों के लिए फिल्में एक रिफ्रेशमेंट की तरह काम करती हैं. हर कोई अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होकर फिल्मों के माध्यम से अपना टाइम पास करते हैं. साल 2024 में कई हॉरर फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसे देखकर आप एंजॉय कर सकते हैं.

स्त्री 2
2018 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी थी और अब उसी फिल्म का सीक्वल आने वाला है. इस फिल्म के कास्ट में श्रद्धा, राजकुमार के साथ-साथ वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी जैसे बेमिसाल कलाकार हैं. मूवी 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

तंत्रा
राम राजा द्विवेदी की निर्देशित तंत्रा एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म होने वाली है. इस मूवी में मशहूर टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता लीड रोल में नजर आएंगी.

भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन और सारा खान स्टारर ये फिल्म मशहूर फिल्म भूल भुलैया की रीमेक है. इस मूवी का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 2024 के दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में आएगी.

काकुड़ा
आदित्य सर्पोत्दर की निर्देशित काकुडा एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी होने वाली है. इस फिल्म में रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज की जाएगी.

मॉम्स कमिंग
जोया अफरोज स्टारर मॉम्स कमिंग एक म्यूजिकल हॉरर स्टोरी है, जो एक खूबसूरत लड़की के भूत बनने की कहानी को दर्शाएगी. ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

मुंजया
आदित्य सर्पोत्दर की मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अभय वर्मा और मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह मुख्य रोल में मौजूद हैं. इस फिल्म में हॉरर के साथ साथ काफी ज्यादा एक्शन भी देखने को मिलेगा. ये मूवी 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

छोरी 2
विशाल फुरिया की छोरी 2 मशहूर मराठी हॉरर फिल्म लपाछपी पर आधारित है. इस फिल्म में नुसरत भरूचा, सौरभ गोयल और सोहा अली खान लीड रोल में मौजूद हैं. ये 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

घोस्ट
मशहूर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी स्टारर घोस्ट एक लड़की की कहानी को दर्शाएगी जिसपर किसी आत्मा का वश होता है. ये फिल्म विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित है और ये 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी.

हॉन्टेड: घोस्ट ऑफ द पास्ट
मशहूर फिल्म सीरीज हॉन्टेड की अब एक और सीक्वल जल्द ही नजर आने वाली है. विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित हॉन्टेड: घोस्ट ऑफ द पास्ट क बेहद ही डरावनी फिल्म के रूप में इस साल के अंत में लोगों को डराएगी.
Also Read: Horror Movies: OTT पर मौजूद है ऐसी हॉरर फिल्में, जिसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, यहां देखें LISTप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










