Horror Movies: OTT पर मौजूद है ऐसी हॉरर फिल्में, जिसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, यहां देखें LIST
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jun 2023 7:43 AM
Top South Horror movies in Hindi
Horror Movies: हॉरर मूवीज देखकर डर तो सभी को लगता है, लेकिन देखना में भी उतना ही अच्छा लगता है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएंगी.
फिल्में देखना आजकल की लाइफ में किसे पसंद नहीं है. सभी अपने काम से फ्री होकर ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्मों को सर्च करते हैं. कई लोग रोमांटिक मूवीज देखते हैं, तो कई को एक्शन-थ्रिलर पसंद है. हालांकि हॉरर फिल्म सभी की फेवरेट होती है, जब भी कोई भूत वाली पिक्चर आने वाली होती है, दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं. हाल ही में अविका गौर की 1920 रिलीज हुई, जिसमें डर के साथ-साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट भी दर्शकों को मिला. इसके अलावा भी कई हॉरर फिल्म और वेब सीरीज है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद जरूर से उड़ जाएंगी.
बिपाशा बसु की फिल्म राज सबने देखी ही होगी, इस फिल्म को देखकर आज भी लोग डर जाते हैं और अकेले सोने या कहीं जाने से डरते हैं. फिल्म का एक-एक सीन इतना ज्यादा डरावना था, कि लोगों की चीखें निकल जाती है. बिपाशा बसु के सामने झूमर से खून गिरना या फिर जंगल में प्रॉफेसर की डरावनी आंखे…ये सीन जबजब याद आती है, लोगों की सांसे थाम जाती है. साल 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म राज की कहानी एक युवा कपल की है, जो अपने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऊटी के जगहों में जाते हैं. वहां एक घर में रहते है, जिसमें भूतनी का वास होता है. ये भूतनी कोई और नहीं बल्कि उसके पति की पहली प्रेमिका होती है.
साल 2018 में आई अनुष्का शर्मा अभिनीत, प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘परी’ ने दर्शकों को खूब डराया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर उपलब्ध है. जिसे आप आसानी से देख सकते हैं. फिल्म की कहानी राक्षस इफ्रिट और बांग्लादेश के एक शैतानी पंथ औलाधचक्र के इर्द-गिर्द घूमती है.
राधिका आप्टे स्टारर फिल्म घोउल नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए मौजूद है. फिल्म की कहानी एक सैन्य पूछताछ पर आधारित है, जो बाद में गलत हो जाती है, जब एक कैदी प्राचीन बुराई को उजागर करता है. राधिका आप्टे ने निदा रहीम का किरदार निभाया है, जिसमें मानव कौल, रत्नाबली भट्टाचार्जी, एसएम जहीर , महेश बलराज, रोहित पाठक और मल्हार गोयनका प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री को आप कभी भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी छोटे से गांव की है, जिसमें हर दुर्गा पूजा में डायन आ जाती है और वो पुरुषों का शिकार करती हैं. इस स्त्री से हर कोई डरता है.
1920 के सभी पार्ट लगभग सभी ने देखी होगी. ये फिल्म काफी डरावना है. इसकी कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी भूतिये महल में चला जाता है. जिसके बाद लड़की के अंदर आत्मा आ जाती है और वो अपनी डरावनी आवाज और आंखों से सभी को डराती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










