ePaper

उम्मीद करते हैं COVID-19 के मामले घटेंगे और IPL शुरू होगा: शाहरुख खान

Updated at : 14 Mar 2020 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
उम्मीद करते हैं COVID-19 के मामले घटेंगे और IPL शुरू होगा: शाहरुख खान

Shahrukh Khan on Coronavirus: कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बालीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने शनिवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि COVID-19 महामारी के मामलों में कमी होगी और स्थगित आईपीएल जरूरी स्वास्थ्य संबंधित ऐहतियातों के साथ आगे बढ़ेगा.

विज्ञापन

मुंबई : कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बालीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने शनिवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि COVID-19 महामारी के मामलों में कमी होगी और स्थगित आईपीएल जरूरी स्वास्थ्य संबंधित ऐहतियातों के साथ आगे बढ़ेगा.

बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया था. इस फैसले के एक दिन बाद फ्रेंचाइजी के मालिकों ने यहां आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले मुलाकात की.

शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी फ्रेंचाइजी के मालिकों से मैदान के बाहर मिलकर अच्छा लगा. बीसीसीआई और आईपीएल के बीच बैठक में भी वही बात दोहरायी गयी जैसा कि हम सभी महसूस करते हैं कि दर्शकों, खिलाड़ी प्रबंधन और हम जहां खेलते हैं, उन शहरों की सुरक्षा सबसे अहम है. स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जायेगा.”

उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करते हैं कि वायरस का जोर कम होगा ताकि आईपीएल आयोजित हो सके. बीसीसीआई और टीम मालिक सरकार के साथ संपर्क रखेंगे और हर किसी के के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला करेंगे. सभी से मिलकर अच्छा लगा और फिर बार बार हाथों को स्वच्छ किया.’

बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुए हालात के खिलाफ ऐहतियाती कदम के तहत आइपीएल 2020 को 15 अप्रैल 2020 तक निलंबित करने का फैसला किया है. बीसीसीआइ अपने सभी शेयरधारकों और आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित और संवेदनशील है और प्रशंसकों सहित आइपीएल से जुड़े सभी लोगों के लिये सुरक्षित क्रिकेटिया अनुभव सुनिश्चित करने को सभी जरूरी कदम उठा रहा है. बोर्ड ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगा.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola