Netflix पर देख डाली है सारी वेब सीरीज, तो हाईजैक पर बेस्ड नया शो हो रहा है रिलीज, नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Netflix पर देख डाली है सारी वेब सीरीज, तो हाईजैक पर बेस्ड नया शो हो रहा है रिलीज, नोट कर लें डेट

IC 814 The Kandahar Hijack Release Date: नेटफ्लिक्स पर अगर आपने धांसू वेब सीरीज सब देख डाली है और कुछ नई रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ रिलीज हो रही है. इसे जरूर एंजॉय कर सकते हैं. यहां जानिये रिलीज डेट.

विज्ञापन

IC 814 The Kandahar Hijack Release Date: हर दिन दर्शक ऑफिस से आने के बाद या फिर घर का काम करने के बाद रिलैक्स करने के लिए ओटीटी प्लेफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज को एंजॉय करते हैं. अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है और उसमें मौजूद धांसू वेब सीरीज देख डाली है, तो वीकेंड में विजय वर्मा की नई सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस वेब सीरीज का नाम ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ है.

किस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आईसी 814 द कंधार हाईजैक

अपकमिंग नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तबसे फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह भारत के सबसे लंबे हाईजैक की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो 1999 में घटी थी और इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. अनुभव सिन्हा की ओर से निर्देशित और निर्मित, ‘आईसी 814 द कंधार अटैक’ में नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12:30 बजे रिलीज होगी.

आईसी 814 द कंधार हाईजैक में कौन-कौन से स्टारकास्ट हैं मौजूद

सीरीज में विजय वर्मा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, अमृता पुरी, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अनुपम त्रिपाठी, कंवलजीत सिंह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सुशांत सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राजीव ठाकुर और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

अनुभव सिन्हा को कैसे आईसी 814: द कंधार हाईजैक बनाने का आया आइडिया

वेब सीरीज को लेकर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा, “27 साल बाद जब मैंने ‘सी हॉक्स’ सीरीज बनाई, नेटफ्लिक्स और मैचबॉक्स शॉट्स ने मुझे आईसी 814: द कंधार हाईजैक की कहानी बताने का प्रस्ताव दिया, जिसे मैं मना नहीं कर सका. मैं यह सोचने में डूब गया कि अधिकांश जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है. डॉक्यूमेंट्री और व्लॉग बनाए गए हैं.

क्या है आईसी 814 द कंधार हाईजैक की कहानी

आईसी 814 द कंधार हाईजैक‘ सच्ची घटना पर आधारित है जो 24 दिसंबर, 1999 को काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरते समय घटी थी और कई बार रुकने के बाद इसे अफगानिस्तान के कंधार की ओर मोड़ दिया गया था. इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 को 5 नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर लिया और उसे अफगानिस्तान के कंधार में उतरने के लिए मजबूर किया, जो तालिबान के नियंत्रण में था.

Also Read- Netflix: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर लेकर आ गई हैं ये वेब सीरीज

Also Read- Call Me Bae Trailer अनन्या पांडे की नई वेब सीरीज के ट्रेलर में बड़ा ट्विस्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी के कनेक्शन ने बढ़ाई दिलचस्पी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अपकमिंग नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तबसे फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह भारत के सबसे लंबे हाईजैक की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो 1999 में घटी थी और इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. अनुभव सिन्हा की ओर से निर्देशित और निर्मित, 'आईसी 814 द कंधार अटैक' में नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12:30 बजे रिलीज होगी.