War 2 vs Coolie Box Office Day 8: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ या रजनीकांत की ‘कुली’? कौन है बॉक्स ऑफिस का बादशाह? कमाई जान हिल जाएंगे

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Aug 2025 10:10 AM

विज्ञापन

वॉर 2 बनाम कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Photo Source: Instagram

War 2 vs Coolie Box Office Day 8: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 222.65 करोड़ की कमाई की, जबकि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 199.16 करोड़ पर पहुंची. जानें इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में किस फिल्म का पलड़ा भारी और कौन जूझ रहा.

विज्ञापन

War 2 vs Coolie Box Office Day 8: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित 14 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सीधे-सीधे टकरा गईं. पहले ही दिन से दोनों फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया. लेकिन एक हफ्ते के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है और अब आठवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसकी जीत हुई और किसे मिली मात.

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

रजनीकांत की ‘कुली’ को पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही मूवी का कुल नेट कलेक्शन ₹222.65 करोड़ हो गया है.

फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और कैमियो में आमिर खान नजर आए हैं.

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहने की कोशिश कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 0.07 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ कुल नेट कलेक्शन अब ₹199.16 करोड़ पहुंच गया है.

इस फिल्म की स्टारकास्ट में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी शामिल हैं.

वॉर 2 vs कुली: डे-वाईज कलेक्शन

DayCoolie CollectionWar 2 Collection
Day 1₹65 करोड़₹52.5 करोड़
Day 2₹54.75 करोड़₹56.35 करोड़
Day 3₹38.6 करोड़₹33.25 करोड़
Day 4₹34 करोड़₹31.3 करोड़
Day 5₹12.15 करोड़₹8.4 करोड़
Day 6₹9.5 करोड़₹9 करोड़
Day 7₹6.59 करोड़₹5.59 करोड़
Day 8 (early report)₹0.6 करोड़₹0.07 करोड़
Total₹222.65 करोड़₹199.16 करोड़

कौन है आगे?

आठ दिनों के बाद साफ है कि रजनीकांत की ‘कुली’ 200 करोड़ क्लब में सबसे आगे निकल चुकी है. वहीं, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ भी 200 करोड़ के बेहद करीब है और आने वाले दिनों में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने पछाड़ा अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म, तो ‘कुली’ हाथ धोकर पीछे पड़ी ऋतिक रोशन के ब्लॉकबस्टर की ओर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola