Viral Video: रवीना टंडन ने सामूहिक विवाह में एक जोड़े को दिए अपनी शादी के कंगन, फैंस बोले- एक ही दिल कितनी बार…

Updated:
विज्ञापन
Raveena Tondon Viral Video

Raveena Tondon Viral Video

Viral Video: रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक सामूहिक विवाह में एक जोड़े को अपनी शादी के कंगन गिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Viral Video: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. चारों तरफ एक्ट्रेस की जेस्चर के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो मुंबई के बीएमसी चॉल में आयोजित एक सामूहिक विवाह का है, जिसमें एक्ट्रेस ने लाल रंग के खूबसूरत कुर्ते सेट में शिरकत की. यहां उनकी सुंदरता से ज्यादा जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह उनकी दरियादिली है. रवीना ने समारोह में मौजूद सभी जोड़े में से एक जोड़े को अपनी शादी के कंगन गिफ्ट के तौर पर दिया. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को अपने हाथों से कंगन निकालकर दुल्हन और दूल्हे को पहनाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कंगन पहनाते हुए कहा, ‘पंजाबी शादियों में दुल्हनें 40 दिन तक चूड़ा पहनती हैं. मैंने अपनी शादी से ये दो कंगन पहने हुए थे. इनमें से एक पर मेरा नाम और दूसरे पर पति का नाम लिखा है. मैं इसे नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट कर रही हूं.’ अब इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक ही दिल कितनी बार जीतोगी रवीना जी.’ दूसरे ने लिखा, ‘यह हीरा हैं.’

यह भी पढ़े: Viral Video: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ बंद होते ही समय रैना ने शुरू किया स्ट्रीट सिंगिंग? यूजर्स बोले- आग लगे बस्ती में…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola