Viral Video: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ बंद होते ही समय रैना ने शुरू किया स्ट्रीट सिंगिंग? यूजर्स बोले- आग लगे बस्ती में…

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Of Samay Raina Street Singing

Viral Video Of Samay Raina Street Singing

Viral Video: रणवीर अल्लाहबादिया के कंट्रोवर्सी के बीच यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें कॉमेडियन लंदन की सड़कों पर गाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: पॉपुलर यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया के कंट्रोवर्सी के बाद मुश्किलों में घिरे हुए हैं. जहां, कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. तो वहीं, कुछ उनके और उनके शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ का जमकर विरोध कर रहे हैं. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुआ, जिसके बाद बीते दिनों समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि उन्होंने शो के सभी एपिसोड को डिलीट कर दिया है. इसी बीच समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सिंगर लंदन की स्ट्रीट पर गाना गाते हुए नजर आए हैं. यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन कई लोग इसे शेयर कर यह दावा कर रहे हैं कि समय ने शो बंद होते ही स्ट्रीट सिंगिंग करना शुरू कर दिया है. अब वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. एक ने लिखा, ‘भाई को कोई फर्क नहीं पड़ता है.’ दूसरे ने लिखा, ‘आग लगे बस्ती में, समय रहता मस्ती में.’ पुरे मामले की बात करें तो, मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ काफी विरोध किया और शिकायत भी दर्ज कराई. साथ ही उनके खिलाफ समन भी जारी हुआ. इस विवाद में उनके साथ समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी की मुश्किलें भी बढ़ गई और लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई.

यह भी पढ़े: VIRAL VIDEO: अर्चना गौतम का हुआ ब्रेकअप, फूट-फूटकर रोई, फराह खान बोली- उसे नर्क…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola