Viral Video: शादी में दुल्हन का ऐसा डांस नहीं देखा होगा कभी… मूव्स ऐसे जो आपको भी हंसने पर कर देंगे मजबूर

Updated:
विज्ञापन
Bride dances on Tera Rang Balle Balle

Bride dances on Tera Rang Balle Balle

सोशल मीडिया पर एक डांस नंबर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन तेरे रंग बल्ले-बल्ले पर जबरदस्त डांस कर रही है. उनके मूव्स देखकर यूजर्स क्रेजी हो रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: आजकल की शादी में फुल टू धमाल होता है. जहां पहले शादी में दुल्हन चुपचाप बैठी रहती थी और अपने दूल्हे के साथ मंत्र पढ़ती थी और विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोती थी. वहीं अब जमाना पूरी तरह बदल चुका है. अब दुल्हन कई महीनों से अपने वेडिंग की तैयारियां करती है, जिसमें मेकअप, ड्रेस के साथ डांस परफॉरमेंस भी शामिल होता है. जी हां अब की शादियों में बाइड एंट्री लेने से पहले जबरदस्त डांस करती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है. ज्यादातर वीडियो में वह मेरा सय्या सुपरस्टार, दिल ये मेरा तेरे, जैसे सॉफ्ट गाने होते हैं. आज हम जो वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं, उसमें दुल्हन सोल्जर के गाने तेरे रंग बल्ले-बल्ले पर जमकर डांस कर रही है. उसकी एनर्जी देखकर आप भी बोलेंग वाह भई वाह….

दुल्हन ने अपनी शादी पर किया जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन ने रेड और मरून कलर का लहंगा पहना हुआ है. जिसके साथ हेवी ज्वेलरी और डार्क लिपस्टिक दिखाई दे रहा है. इस जोड़े में वह काफी खूबसूरत लग रही है. उसके आसपास कई लोग खड़े हैं. दुल्हन अपनी धुन में है और एक से बढ़कर एक स्टेप्स दिखा रही है. उसकी वाइव देखकर हर कोई डांस करने पर मजबूर हो गया है. वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दुल्हन हो तो ऐसी… कितनी खुश है अपनी शादी को लेकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मुझे हंस लेने दो जीभर के फिर कुछ बोलूंगी… आज समझ आया कि दूल्हे की मां क्यों नहीं आती बारात में.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इतना फनी है किसी हंसी नहीं रूक रही.”

तेरे रंग बल्ले-बल्ले गाने के बारे में
तेरा रंग बल्ले बल्ले सॉन्ग में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा ने जबरदस्त डांस किया है. ये गाना हर एक वेडिंग में जरूर बजता है. फिल्म सोल्जर के इस गाने को सोनू निगम और जसपिंदर नरूला ने गाया है. एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी.

Also Read- Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रोबोट का डांस, लोग बता रहे इसे अपना फ्यूचर फ्रेंड

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola