Vineet Kumar Singh: हर किरदार में नया जन्म, निशानची फिल्म में भी दिखा अभिनय का कमाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Sep 2025 11:53 AM
निशांची फिल्म के एक दृश्य में अभिनेता विनीत कुमार सिंह.
Vineet Kumar Singh: विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है. 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और 'रंगीन' के बाद अब 'निशानची' में भी उन्होंने अपनी बेमिसाल छाप छोड़ी है. उनके करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में उन्होंने कवि कलश के किरदार में जान फूंक दी, जो अब सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है.
Vineet Kumar Singh: कुछ कलाकार सिर्फ कैमरे के सामने खड़े होकर संवाद नहीं बोलते, बल्कि वे अपने किरदार को जीते हैं, उसकी आत्मा में उतर जाते हैं. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ में एक बार फिर यही देखने को मिला है, और यह कमाल किया है उनके सबसे भरोसेमंद सिपाही, विनीत कुमार सिंह ने. भले ही फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिका में हों, पर फिल्म की असल जान तो विनीत ही हैं. उनका किरदार स्क्रीन पर भले ही थोड़े समय के लिए आता है, लेकिन अपनी दमदार मौजूदगी से वह पूरी कहानी को एक ‘जबरदस्त’ ऊंचाई पर ले जाते हैं, जो दर्शकों के ज़हन में लंबे समय तक बनी रहेगी.
‘जबरदस्त’ में छुपी एक पहलवान की दास्तान
फिल्म में विनीत का किरदार ‘जबरदस्त’ नाम की तरह ही प्रभावी है. एक सीधा-साधा पहलवान, जिसके कुश्ती के मैदान में उतरने के सपने एक साजिश का शिकार हो जाते हैं. विनीत ने अपनी आंखों और भावों से इस किरदार की सारी पीड़ा और निराशा को पर्दे पर उतार दिया है. वह सिर्फ एक सहायक कलाकार नहीं हैं, बल्कि पूरी कहानी की धुरी हैं, जिनके जीवन की त्रासदी फिल्म की दिशा तय करती है. ‘जबरदस्त’ के रूप में उनका अभिनय इतना गहरा और सशक्त है कि वह आपको सोचने पर मजबूर करता है, और यही अभिनय की सच्ची ताकत है.
हर बार एक नया विनीत
विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है. ‘छावा’, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘रंगीन’ के बाद अब ‘निशानची’ में भी उन्होंने अपनी बेमिसाल छाप छोड़ी है. उनके करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने कवि कलश के किरदार में जान फूंक दी, जो अब सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. वहीं ‘मुक्काबाज’ में उन्होंने जिस तरह का शारीरिक और मानसिक समर्पण दिखाया था, वह अभिनय के प्रति उनके जुनून का प्रमाण है.
विनीत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह किसी एक इमेज में बंधकर नहीं रहते. उनके अभिनय में कोई दोहराव नहीं दिखता. हर बार वह एक नए अवतार में सामने आते हैं और दर्शकों को चौंकाते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपनी लगन और दमदार काम से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है और वे उस सम्मान के हकदार हैं, जिसकी इंडस्ट्री में अभी भी कमी महसूस होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










