Vijay Devarakonda Net Worth: ‘अर्जुन रेड्डी’ से लेकर 'Rowdy' ब्रांड तक, जानिए विजय देवरकोंडा की कमाई

Vijay Devarakonda Net Worth
Vijay Devarakonda Net Worth: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति 55 करोड़ रुपए से अधिक है. आइए में जानें उनके घर, गाड़ियां, ब्रांड्स और कपड़ों के बिजनेस 'Rowdy' की पूरी जानकारी.
Vijay Devarakonda Net Worth: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज किसी पहचान नहीं हैं. वह अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं, जो कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. एक्टर हाल ही में स्पाई-थ्रिलर तमिल फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था. आज 9 मई को सुपरस्टार अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं अपने फेम से उन्होंने अबतक के करियर के दौरान कितनी संपत्ति बनाई है.
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ
फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से मसहूर एक्टर विजय देवरकोंडा साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी काफी पॉपुलर हैं. एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं. वहीं, नेट वर्थ की बात करें तो विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ करीब 55 करोड़ रुपये है. विजय एक एक्टर के साथ-साथ एक जाने-माने प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्मों के अलावा वह निवेश, ब्रांड्स और एंडोर्समेंट्स से भी कमाते हैं. उनका खुद का Rowdy You (2019-20) नाम का एक क्लोदिंग ब्रांड है.
प्राइवेट जेट और आलिशान घर
विजय देवरकोंडा का हैदरबाद की जुबली हिल्स में स्थित एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है. इसी के साथ उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है, जिसमें रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी कार्स शामिल हैं. जबकि, उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है.
विजय देवरकोंडा का करियर
विजय देवरकोंडा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. उनकी पहली फिल्म रोमांटिक कॉमेडी ‘नुविला’ थी. वहीं, बतौर लीड उन्हें पहला मौका 2016 में मिला. विजय बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं.
यह भी पढ़े: Akshay Kumar को ‘दोस्त नहीं’ बताने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- माथा खराब…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










