Vibhu Raghave Death: कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, आखिरी पोस्ट में फैंस से साझा किया था दर्द

Vibhu Raghave Death
Vibhu Raghave Death: टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का निधन हो गया. एक्टर कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद नहीं रहे. उनकी मौत की पुष्टि कावेरी प्रियम और करणवीर मेहरा ने की. विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में काम किया था.
Vibhu Raghave Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे हमारे बीच नहीं रहे. वैभव को प्यार से फैंस विभु राघव के नाम से भी जानते थे. एक्टर का कोलन कैंसर (स्टेज 4) से लंबी जंग के बाद निधन हो गया. उनके निधन की पुष्टि गुम है किसी के प्यार में फेम कावेरी प्रियम और एक्टर करणवीर मेहरा ने की. एक्टर अपने पीछे अपनी मां, भाई और बहन को छोड़ गए है. उनके निधन पर उनके दोस्त और को-स्टार दुख व्यक्त कर रहे हैं. आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
साल 2022 से कैंसर से लड़ रहे थे विभु राघव
विभु राघव का इलाज नानावटी अस्पताल में चल रहा था. साल 2022 में कैंसर के बारे में उन्हें पता चला था. तब से ही इलाज के दौरान एक्टर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से संपर्क में रहे थे. वह अक्सर अपने हेल्थ अपडेट को लेकर इंस्टा पर पोस्ट भी करते रहते थे. विभु की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अदिति मलिक ने उनके निधन पर शोक जताते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है कि सबसे प्यारी आत्मा, हिम्मत और पॉजिटिविटी की मिसाल. उसकी मुस्कान किसी भी कमरे को रौशन कर सकती थी और उसकी मौजूदगी से सब कुछ बेहतर लगने लगता था. उसने जिंदगी का सामना बहुत हिम्मत और शांति से किया. उसने जो प्यार पीछे छोड़ा है, वो कभी नहीं मिटेगा. वो हमेशा बहुत याद आएगा. हम उन सभी लोगों को आमंत्रित करते हैं जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे, ताकि वे उनके जीवन को सम्मान दें और उन्हें शांतिपूर्वक विदाई दें.

विभु राघव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
विभु राघव ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में काम किया था. उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 17 अप्रैल को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था एक दिन एक बार. वीडियो में एक्टर ने अपने इलाज को लेकर फैंस को अपडेट दिया था. अब फैंस उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










