Valathu Vashathe Kallan OTT Release: बेटी की गुमशुदगी और बदले की कहानी अब OTT पर, जानें कब और कैसे देखें जीतु जोसेफ की फिल्म
वलाथु वशाथे कल्लन ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Valathu Vashathe Kallan OTT Release: ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 से मनोरमा मैक्स पर डिजिटल रिलीज के लिए उपलब्ध होगी. आइए बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज की डॉक्यूमेंट्री फिल्म की कहानी और कास्ट जानते हैं.
Valathu Vashathe Kallan OTT Release: पॉपुलर मलयालम फिल्म निर्माता जीतु जोसेफ की नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ दो महीने के थिएट्रिकल रन के बाद अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. फिल्म के लीड रोल में बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज हैं. यह फिल्म 27 मार्च 2026 से मनोरमा मैक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगी. फिल्म मलयालम भाषा में है और इसमें अंग्रेजी सबटाइटल भी उपलब्ध होंगे. ऐसे में, आइए इसकी रिलीज से पहले फिल्म की कहानी और बाकी डिटेल्स जानते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
‘वलाथु वशाथे कल्लन की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी, सीआई एंटनी के ऑफिस-गिर घूमती है, जिसका सामना सैमुअल से होता है. जब सैमुअल की बेटी लापता हो जाती है और बाद में उसका शव आता है, तो वह बदला लेती है. सैमुअल किस तरह एंटनी से सच उगलवाता है, इस फिल्म में दिखाया गया है. जैसे उसने उस पुलिस अधिकारी को तोड़ने की योजना बनाई है, एंटनी ने अपने ही बेटे को बचाने के लिए समय से होड़ लगानी छोड़ दी है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में बीजू मेनन सीआई एंटनी के रूप में और जोजू जॉर्ज शोकाकुल पिता सैमुअल के रूप में नजर आते हैं. इसके अलावा केआर गोकुल, लीना, लियोना लिशॉय और शाजू श्रीधर भी अहम भूमिका में हैं.
बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा?
वलाथु वशाथे कल्लन’ को रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं. इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा और इसने लगभग 6.86 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की.
हालांकि, अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद और भी ज्यादा लोग इसे आसानी से देख पाएंगे.
जीतु जोसेफ के अगले प्रोजेक्ट्स
फिल्म निर्माता जीतु जोसेफ की अगली बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3’ है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Prakambanam on OTT: Zee5 पर आई हॉरर-कॉमेडी ‘प्रकंबनम’, अब इन भाषाओं में भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










