TV Actress Winter Beauty Secrets: प्रियंवदा कांत से शुभांगी अत्रे तक, जानें टीवी एक्ट्रेसेस की चमकती त्वचा का राज

टीवी एक्ट्रेसेस के विंटर स्किनकेयर टिप्स, फोटो- इंस्टाग्राम
TV Actress Winter Beauty Secrets: टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस ने शेयर किए अपने विंटर स्किनकेयर टिप्स. जानिए प्रियंवदा कांत, सोनल पंवार और शुभांगी अत्रे कैसे सर्दियों में त्वचा को ग्लोइंग रखती हैं.
TV Actress Winter Beauty Secrets: मुंबई में सर्दियों की दस्तक के साथ ही हवा में हल्की ठंडक और खुशगवार एहसास घुलने लगता है. लेकिन यह मौसम हमारी त्वचा के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी होता है. ठंडी हवाएं चेहरे की नमी खींच लेती हैं, जिससे त्वचा रूखी और फीकी दिख सकती है. ऐसे में जरूरत होती है खास देखभाल की.
एण्डटीवी के लोकप्रिय कलाकारों ने बताया कि वे सर्दियों में अपनी त्वचा की कोमलता और ग्लो को कैसे बनाए रखती हैं. इनमें प्रियंवदा कांत (‘घरवाली पेड़वाली’ की लतिका), सोनल पंवार (‘हप्पू की उलटन पलटन’ की इंस्पेक्टर मलाइका) और शुभांगी अत्रे (‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी) जैसे नाम शामिल हैं.
प्रियंवदा कांत का विंटर स्किनकेयर मंत्रा
प्रियंवदा कहती हैं, “सर्दियों में त्वचा को सबसे ज्यादा नमी की जरूरत होती है. इसलिए मैं रात को सोने से पहले ग्लिसरीन और गुलाबजल लगाती हूं. इसके अलावा दही, शहद और हल्दी से बना फेसपैक मेरी स्किन को भीतर तक पोषण देता है. आउटडोर शूट के दौरान मैं कभी भी फेस मिस्ट और लिप बाम कैरी करना नहीं भूलती. मेरे लिए स्किनकेयर का मतलब सिर्फ सुंदर दिखना नहीं, बल्कि खुद की देखभाल करना है.”
सोनल पंवार का स्किनकेयर रूटीन
सोनल बताती हैं, “स्टूडियो लाइट्स त्वचा को ड्राई कर देती हैं. इसलिए मैं दिन में एलोवेरा जेल और बाद में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हूं. हफ्ते में एक-दो बार मैं कॉफी और ऑलिव ऑयल से बना स्क्रब यूज करती हूं, जो स्किन को मुलायम करता है. नारियल तेल तो सर्दियों में मेरा सबसे बड़ा साथी है. इसे रातभर लगा छोड़ने से स्किन स्वाभाविक रूप से चमकती है.”
शुभांगी अत्रे की ग्लो सीक्रेट रेसिपी
शुभांगी कहती हैं, “सर्दियों की ठंड मुझे अच्छी लगती है, लेकिन त्वचा को थोड़ा अतिरिक्त प्यार चाहिए होता है. मेरा पसंदीदा फेसपैक केला, दूध और शहद से बनता है. यह तुरंत चेहरे पर ताजगी और ग्लो लाता है. मैं हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती. शूट के बाद चेहरे की सफाई के लिए मैं छाछ का इस्तेमाल करती हूं. स��थ ही सुबह नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी पीना मेरी स्किन को अंदर से हेल्दी रखता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










