120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर की युद्ध ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, मेजर शैतान सिंह की वीरता की कहानी छू जाएगी दिल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Nov 2025 4:22 PM

विज्ञापन

120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर स्टारर युद्ध ड्रामा ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में मेजर शैतान सिंह और 13 कुमाऊं रेजिमेंट की वीरता पर आधारित है. डिटेल्स जानें

विज्ञापन

120 Bahadur Trailer: एक्शन ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ का मोशनल और धमाकेदार टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक इसके नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे. अब गुरुवार को निर्माताओं ने इसकी रिलीज से पहले फरहान अख्तर की इस मोस्ट अवेटेड युद्ध ड्रामा फिल्म का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है.

रजनीश ‘राजी’ घई की निर्देशित यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर व ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के अमित चंद्रा की ओर से मिलकर तैयार की गई है. फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई के वास्तविक लोकेशनों पर की गई है. ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में आइए अब ट्रेलर की खासियत पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

कैसा है 120 बहादुर का ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की शक्तिशाली वॉयसओवर से होती है, जिसमें वे बताते हैं कि एक समय भारत ने चीन को अपना भाई माना, लेकिन 1962 में यह विश्वास टूट गया. इसी पृष्ठभूमि पर उभरता है मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार, जिसे फरहान अख्तर बेहद गहराई से निभा रहे हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे 13 कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवान, संख्या में बेहद कम होने के बावजूद, हजारों चीनी सैनिकों के सामने अपनी भूमि की रक्षा के लिए अडिग खड़े रहे. फरहान का डायलॉग, “मैं लड़े बिना हार नहीं मानना चाहता,” फिल्म की आत्मा को दर्शाता है.

बता दें कि फिल्म में राशि खन्ना भी फरहान की पत्नी के रूप में नजर आती हैं.

सलमान खान ने किया ट्रेलर का शानदार रिव्यू

ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्मी दुनिया से रिस्पांस भी आने लगे. इस कड़ी में सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा, “बहुत शानदार ट्रेलर है. @faroutakhtar और #120bahadur की पूरी टीम को बधाई. यह कहानी हर इंडियन के दिल में उतरेगी.”

यह भी पढ़ें- Harish Rai Death: नहीं रहे KGF के ‘चाचा’ हरीश राय, लंबे समय से खतरनाक बीमारी से थे पीड़ित

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola