TRP Report Week 51: अनुपमा की धड़ाम से गिरी टीआरपी, इस शो ने पहना नंबर 1 का ताज, जानें 10 शोज का हाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Dec 2024 3:46 PM

विज्ञापन

TRP Report Week 52

TRP Report Week 51: इस वीक का टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गया है. जहां रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को तगड़ा झटका लगा है. टॉप वन से खिसक कर सीरियल चौथे नंबर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

TRP Report Week 51: टीआरपी रिपोर्ट का मेकर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी रेटिंग से पता लगता है कि कौन सा शो दर्शकों को पसंद आ रहा है और किस सीरियल को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. इस वीक उड़ने की आशा ने टॉप 1 में अपना दबदबा बनाए रखा है. वहीं रूपाली गांगुली और शिवम खजूरिया के शो को तगड़ा झटका लगा है. हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा की झनक भी अब टॉप फाइव में नहीं हैं.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा टॉप 1 में अपनी जगह बनाए हुए है. दर्शकों को सचिन और सयाली की जोड़ी और सीरियल की कहानी पसंद आ रही है. उन्हें 2024 के आखिरी हफ्ते में 2.6 टीवीआर मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर दूसरे स्थान पर है. शो ने पिछले हफ्ते की तरह अपनी पोजिशन बरकरार रखी है. अभीरा और अरमान की कहानी में आए बदलावों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. शो को 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. यह शो जब से शुरू हुआ था, तब से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसे 2.4 की रेटिंग मिली है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अब चौथे स्थान पर खिसक गई है. ये शो के लिए बड़ा झटका है. हमेशा टॉप पर रहने वाले इस सीरियल में जबसे लीप आया है, तब से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसा लगता है कि गौरव खन्ना जैसे सितारों का बाहर जाना अच्छा नहीं रहा. फैंस को नई स्टोरीलाइन पसंद नहीं आई है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते पांचवें स्थान पर है. इस सीरियल में भी गिरावट देखी गई, ऐसा लगता है कि दर्शकों को कहानी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इसे 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

टॉप 10 में इन शोज ने बनाई जगह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग इस हफ्ते बढ़ गई है. ऐसा लगता है कि टप्पू-सोनू की शादी का ट्रैक काम कर गया है. शो छठे स्थान पर है. मंगल लक्ष्मी और झनक ने क्रमश: सातवां और आठवां स्थान हासिल किया है. परिणीति नौवें स्थान पर हैं, जबकि माटी से बांधी डोर दसवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा अभीरा को KISS, दोनों के बीच क्या मिट जाएगी सारी गलतफहमियां

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: माही की लवस्टोरी रह गई अधूरी, प्रेम ने सबके सामने राही संग अपने प्यार का किया इजहार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola