ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा अभीरा को KISS, दोनों के बीच क्या मिट जाएगी सारी गलतफहमियां

Updated at : 27 Dec 2024 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पार्टी में अरमान और अभीरा को गले लगते देख परिवार वाले समझ नहीं पाते कि क्या हो रहा. अभीरा को लगता है कि अरमान उसकी हेल्प के लिए हमेशा आ जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा, आर्यन की मदद करती है. आर्यन को मुसीबत में फंसा देखकर अभीरा इसकी हेल्प करने के लिए जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक पार्टी में अभीरा और अरमान जाते हैं. पार्टी के दौरान अभीरा का ड्रेस लगभग फटने वाला होता है और ये अरमान देख लेता है. अरमान उसकी मदद के लिए आता है. अरमान उसे गले लगा लेता है और अभीरा पहले ये समझ नहीं पाती.

अभीरा की मदद के लिए आएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा समझ नहीं पाती कि अरमान ने उसे ऐसे अचानक क्यों गले लगा लिया. हालांकि अभीरा को जल्द ही इस बात का अहसास होता है कि उसका ड्रेस फटने वाला था और अरमान उसे बचाने के लिए आ गया. अरमान और अभीरा को ऐसे गले लगते देख दोनों का परिवार समझ नहीं पाता कि उनके बीच क्या चल रहा. अभीरा सोचती है कि अरमान हमेशा उसकी हेल्प के लिए आगे आ जाता है. अरमान पर अभीरा को प्यार आता है.

अरमान करेगा अभीरा को किस

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा एक रोमाटिंक पल शेयर करते हैं. दोनों एक-दूसरे को किस करने वाले होते हैं, तभी अभीरा को पुरानी बातें याद आ जाती है. जिसके बाद अभीरा वहां से चली जाती है और अरमान निराश हो जाता है. कहानी में एक और मोड़ तब आता है जब अभीरा फुटबॉल मैच खेलने आता है. मैच के दौरान अभीरा के पैर में मोच आ जाती है और वह गिर जाती है. उसे बहुत दर्द होता है. तभी उसकी मदद के लिए अरमान आता है. अरमान उसे दवाई देता है और तभी अभीर भी आ जाता है. अभीर उसे याद दिलाता है कि वह अपनी बहन की मदद के लिए है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola