Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने भेजा सवी को तलाक के पेपर्स, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का रिश्ता

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Dec 2024 9:30 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत को लगता है कि सवी उसे धोखा दे रही है. उसे लगता है सवी और अनुभव दोनों मिलकर उसे धोखा दे रहे हैं. रजत एक बड़ा कदम उठाएगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत को यकीन हो गया है कि सवी उसे धोखा दे रही है. रजत को लगता है कि सवी का अनुभव के साथ अफेयर चल रहा है. रजत का दिल टूट गया है और वह एक बड़ा कदम उठाता है. वह अमन को सवी को तलाक के पेपर्स देने के लिए कहता है. ये सुनकर हर कोई हैरान हो जाते हैं. रजत को यह नहीं पता कि सवी और अनुभव के बीच कुछ नहीं है. उसे लगता कि सवी ने अनुभव को उसे अवॉर्ड दिलवाने के लिए कहा था.

अर्श ने सवी और अनुभव का भेजा वीडियो

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत की बातों से सवी काफी दुखी हो जाती है और उसका दिल टूट जाता है. उसे समझ नहीं आता कि ये सब क्यों हो रहा. सवी, सई को स्कूल से लाने जाती है. रजत को लगता है कि उसे सई से बात करनी चाहिए और वह भी स्कूल पहुंचता है. तभी रजत को एक वीडियो आता है, जिसे देखकर वह अंदर तक हिल जाता है. वीडियो में सवी और अनुभव होते है और ये वीडियो उसे अर्श ने भेजा होता है. वीडियो देखकर रजत एक बार फिर गुस्से से भर जाता है. हालांकि ये फेक वीडियो होता है और इसे AI का उपयोग कर बनाया गया है.

रजत ने अमन को सौंपा अपना सबकुछ

रजत इस धोखे से इतना टूट जाता है कि वह अपनी संपत्ति, घर, ऑफिस और फाइनेंस अपने करीबी दोस्त अमन को सौंप देता है. वह उससे अपने माता-पिता के फ्यूचर की जिम्मेदारी उसे दे देता है. वह अमन को चेकबुक, ऑफिस की चाभी और बैंक कार्ड दे देता है. अमन को समझ नहीं आता कि रजत के ऐसा करने के पीछे क्या वजह है. वह चौंक जाता है. दूसरी तरफ रजत सोचता है कि किस्मत ने उसके साथ दोबारा ऐसा क्यों किया. वह खुद से सवाल करता है कि उसने ऐसा क्या किया कि उसे उस व्यक्ति से ऐसा धोखा मिला जिससे वह प्यार करता था.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola