TRP Report Week 32: टॉप 5 से बाहर हुआ गुम है किसी के प्यार में, इस सीरियल की हुई नई एंट्री, जानें बाकी शोज का हाल

TRP Report Week 32: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. जहां हर हफ्ते की तरह अनुपमा टॉप पर है. वहीं गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है.
TRP Report Week 32: टीआरपी रिपोर्ट का हर सीरियल प्रेमी और मेकर्स को इंतजार रहता है. इसकी रेटिंग से पता चलता है कि किस शो को ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है और किसकी कहानी सभी को पसंद आ रही है. अब इस हफ्ते की रिपोर्ट सामने आ गई है. जहां कई टीवी सीरियल्स को तगड़ा झटका लगा है. जिसमें गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है शामिल है. हमेशा की तरह अनुपमा टॉप पर जगह बनाए हुए है.
अनुपमा
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा टॉप पर है. यह शो हर हफ्ते अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इससे पता चलता है कि दर्शकों को अपकमिंग ट्विस्ट और टर्न काफी पसंद आ रहे हैं. जहां अनुपमा और अनुज अपनी बेटी आध्या को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. इस हफ्ते भी यह शो 2.4 रेटिंग के साथ चार्ट में टॉप पर है.
Also Read- Anupama Twist: अनुज और अनुपमा का जानी दुश्मन बनेगा ये नया शख्स, जासूस बनकर आध्या से अनु जाएगी मिलने
झनक
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक ने अपनी कहानी से खूब एंटरटेन किया है. सीरियल में झनक और अनिरुद्ध की कहानी उतार-चढ़ाव से भरी है. हालिया डांस एपिसोड ने दिल जीत लिया है और इसलिए, शो 2.3 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है.
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा शुरू से ही टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. सचिन का मजेदार साइड और सयाली का सरल जीवन मुख्य आकर्षण रहा है. टीवी इंडस्ट्री की सचिन और सयाली सबसे पसंदीदा जोड़ी बन गए हैं. शो को 2.3 रेटिंग मिले हैं.
एडवोकेट अंजली अवस्थी
एडवोकेट अंजलि अवस्थी हाल ही में ऑनएयर हुआ है और इसमें श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा मुख्य भूमिका में हैं. शो की पहली टीआरपी कमाल की है. इसने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है और ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में को पीछे धकेल दिया. सीरियल को 2.2 रेटिंग मिली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते पांचवें नंबर पर है. ऐसा लगता है कि अभीरा, अरमान की शादी लोगों को ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पा रही है. इसलिए तो इसे 2.2 रेटिंग मिली है. लेटेस्ट स्टोरी की बात करें तो जहां दादीसा अभीरा-अरमान की शादी के लिए मान गई है, वहीं रूही सबकुछ बर्बाद करने की प्लानिंग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










