Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गुम है किसी के प्यार में की सवी से तुलना करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-TRP हमेशा…
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभीरा यानी समृद्धि शुक्ला ने गुम है किसी के प्यार में फेम सवी यानी भाविका शर्मा से तुलना करने पर बात की. अभीरा ने ऐसा कुछ कहा, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है करीब 15 सालों से टीवी पर आ रहा है और अब इसमें चौथा जेनरेशन लीप आ चुका है. समृद्धि शुक्ला, अभीरा का किरदार निभा रही है, जो अक्षरा की बेटी है. अभीरा कहानी आगे बढ़ा रही है और इन दिनों सीरियल में अरमान संग उसकी शादी वाला ट्रैक चल रहा है. वहीं, स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद भाविका शर्मा यानी सवी की एंट्री हुई है. दोनों शो टीआरपी लिस्ट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में समृद्धि ने भाविका संग तुलना करने पर बात की.
सवी से कंपेयर करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी
ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में अक्सर टीआरपी लिस्ट में आगे-पीछे रहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 से टीवी पर आ रहा है, जबकि गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था. हाल ही में तीज स्पेशल शो ‘ये तीज बड़ी है मस्त’ में समृद्धि शुक्ला और भाविका शर्मा साथ में नजर आई थी. इस दौरान नेशनल रिपोर्टर से बात के दौरान अभीरा ने सवी से कंपेयर करने पर चुप्पी तोड़ी. एक्ट्रेस ने कहा, ऐसी कोई कंपटीशन नहीं है. वो भाविका सहित अन्य कई एक्ट्रेसेस से मिली और उन्होंने उसे बहुत प्यार दिया.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…
समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात
समृद्धि शुक्ला ने ये भी कहा कि वो लोग एक फैमिली की तरह है और एक-दूसरे से कोई कंपटीशन नहीं रखते. टीआरपी हमेशा आगे-पीछे होती रहती है, लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी सबसे काफी अच्छी बॉन्डिंग है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें ���ो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दादी सा ने रोहित के समझाने के बाद अभीरा और अरमान के रिश्ते को हामी दे दी. दोनों की शादी होने वाली है और पोद्दार हाउस में जश्न का माहौल है. सिर्फ रूही ही है, जो इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









