TRP Report Week 26: गुम है किसी के प्यार में के लीप को दर्शकों ने नकारा, जानें दूसरे शोज का हाल

Updated:
विज्ञापन
TRP Report Week 26

TRP Report Week 26

TRP Report Week 26: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस रेटिंग से ही पता चलता है कि दर्शकों को उनके पसंदीदा सीरियल के ट्रैक पसंद आ रहे हैं या फिर नहीं. आइये जानते हैं इस बार किस शो ने बाजी मारी और किसकी कहानी थोड़ी फीकी पड़ गई.

विज्ञापन

TRP Report Week 26: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है और जिस शो ने बाजी मारी और दर्शकों का दिल जीत लिया, वह कोई और नहीं बल्कि अनुपमा है. इसके आगे गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी फीकी पड़ गई.

anupama

अनुपमा
डिंपी और टीटू की शादी के आसपास का ड्रामा अनुपमा के दर्शकों को खूब पसंद आया. इसलिए तो यह 2.5 रेटिंग के साथ टॉप पर बना हुआ है. लेटेस्ट ट्रैक में अनुपमा और अनुज करीब आ रहे हैं.

Read Also – Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh rishta kya kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दूसरे नंबर पर बना हुआ है. इसे 2.0 की रेटिंग मिली है. पिछले हफ्ते, यह तीसरे स्थान पर था और गुम है किसी के प्यार में से पीछे था. लगता है दर्शकों को लेटेस्ट ट्रैक काफी पसंद आ रहा है.

jhanak
Jhanak

झनक
झनक भी 2.0 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है. हिबा नवाब और कृशाल आहूजा सीरियल में मेन लीड के तौर पर नजर आते हैं. दोनों झनक और अनिरुद्ध का किरदार निभाते हैं. उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है.

Read Also – Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ, होगा हाईवोल्टेज ड्रामा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum hai kisikey pyaar meiin

गुम है किसी के प्यार में
सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है. ईशान की मौत के बाद कहानी में काफी बदलाव किए गए, लेकिन शो की कहानी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. इसलिए तो ये टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर बना हुआ है. इसे 1.9 की रेटिंग मिली है.

udne ki asha
Udne ki asha

उड़ने की आशा
टॉप 5 में उड़ने की आशा 1.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ है. शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और धीरे-धीरे टीआरपी चार्ट पर भी रफ्तार पकड़ रहा है. इसे कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा ने हेडलाइन किया है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के इनकार के बाद अनुज ने अमेरिका लौटने का किया फैसला, जाते-जाते अनु से किया ये वादा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola