Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के इनकार के बाद अनुज ने अमेरिका लौटने का किया फैसला, जाते-जाते अनु से किया ये वादा

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है आध्या के मन में उसके लिए बहुत नाराजगी है और वो इसे और नहीं बढ़ाना चाहती. अनुज जिसके बाद अमेरिका जाने का मन बनाता है.

विज्ञापन

Anupama upcoming twist: राजन शाही का सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. सीरियल में अबतक कई ट्विस्ट आ चुके हैं, जिसने दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं दिया है. अमेरिका से अनुपमा और अनुज, टीटू और डिंपी की शादी में शामिल होने आती है. इस दौरान अनुज के सामने श्रुति का राज सामने आता है. शाह परिवार को पता चलता है कि श्रुति ने ही अनु का करियार बर्बाद किया था. श्रुति के वापस जाने से फैंस को उम्मीद थी कि अनु और अनुपमा दोबारा मिल जाएंगे.

आध्या अभी भी करती है अपनी मां से नफरत

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या, अनुज से अमेरिका जाने के बारे में पूछती है क्योंकि अब शादी खत्म हो चुकी है. अनुज का मन नहीं है वापस जाने का और ये आध्या जान जाती है. आध्या कहती है कि उसने और श्रुति ने जो फैसला लिया है, उसके पीछ अनुपमा ही होगी. आध्या कहती है कि उनके अलग होने की वजह अनु ही है और वो श्रुति की जगह किसी और को नहीं दे सकती. अनुज, अनु से उसके और अपने भविष्य के बारे में पूछता है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

Also Read: Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुज ने अनुपमा से पूछा दोनों का क्या है फ्यूचर


अनुपमा, अनुज से कहती है कि वह जो चाहता है वह नहीं हो सकता, यह खुलासा करते हुए कि आध्या नहीं चाहती कि वे साथ रहें. अनुपमा कहती है आध्या के मन में उसके लिए बहुत नाराजगी है और वो इसे और नहीं बढ़ाना चाहती. अनुज अगले दिन फ्लाइट से वापस जाने का फैसला करता है. अनुज, अनु से वादा करता है कि वो उसके लिए वापस आएगा. अनु ये सुनकर बहुत इमोशनल हो जाती है. वहीं, अब तक सीरियल में दिखाया गया कि टीटू और डिंपी की शादी हो जाती है. टीटू और डिंपी एक खेल पूरा करते हैं, जिसमें टीटू यह सुनिश्चित करता है कि डिंपी की जीत हो.

Anupama: सीरियल को अलविदा कह रही श्रुति, अब अनुज के साथ नहीं आएगी नजर, कहा- ‘मेरे हिसाब से…’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola