Most Popular TV Show: ये हैं दर्शकों के पसंदीदा टीवी सीरियल्स, बिग बॉस 17 का पत्ता हुआ साफ, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
trp

Top 10 Most Popular TV Show: सीरियल्स देखना किसे पसंद नहीं है. हर कोई फ्री होकर अपने पसंद के शोज देखता है, किसी को डेली सोप पसंद है, तो कोई कॉमेडी सीरियल्स को ज्यादा पसंद करता है. आइये जानते हैं सबसे पॉपुलर शोज कौन से हैं.

विज्ञापन
undefined

अनुपमा (Anupama)

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है. ऑरमैक्स की टीआरपी लिस्ट में अनुपमा ने 7.2 रेटिंग के साथ टॉप स्थान हासिल किया है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इस शो को 7.0 रेटिंग मिली है. सीरियल में हाल ही में मिसेज रोशन सोढ़ी की एंट्री हुई है. जिसने दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन किया है. अब कुछ ही महीने में कहा जा रहा है कि दयाबेन की भी वापसी होगी.

undefined

‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में 6.6 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सीरियल इन-दिनों सवी और ईशान की लवस्टोरी पर फोकस कर रहा है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 6.3 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. दर्शकों को अब लीप के बाद का ट्रैक पसंद आने लगा है. जहां अभीरा की शादी अरमान के साथ हो गई है. वहीं मेकर्स सीरियल को और मजेदार बनेने के लिए पुरानी एंट्री करवाने वाले हैं.

undefined

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)

कुंडली भाग्य 6.3 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर रहने में कामयाब रहा है. दर्शकों को एक्टर्स की केमिस्ट्री बहुत पसंद है. मेकर्स अपने शो को मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

undefined

इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14)

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 प्रतियोगियों की प्रतिभा से दिल जीत रहा है. इस शो को 6.3 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर रखा गया है.

undefined

भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi)

ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचांती के शो भाग्य लक्ष्मी की टीआरपी संख्या पिछले हफ्ते से बेहतर होती दिख रही है. यह शो 6.2 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है.

undefined

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)

कृष्णा कौल और मुग्धा चाफेकर के शो कुमकुम भाग्य की रेटिंग हर हफ्ते बदलती नजर आ रही है. इस हफ्ते यह शो 6.1 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है.

undefined

ये है चाहतें (Yeh Hai Chahatein)

ये है चाहतें इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है और 6.1 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर है.

Also Read: TRP Report: अनुपमा-तारक मेहता का उल्टा चश्मा में से किसने मारी बाजी, जानें टॉप 10 शोज का क्या रहा हाल
undefined

तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann)

यह शो टॉप 5 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो की लिस्ट से बाहर हो गया है और इस हफ्ते 6.0 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola