ePaper

The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने एक बार फिर किया इंटरनेट का पारा हाई, पूल किनारे बेहद ग्लैमरस दिखी एक्ट्रेस

Updated at : 13 Jul 2021 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने एक बार फिर किया इंटरनेट का पारा हाई, पूल किनारे बेहद ग्लैमरस दिखी एक्ट्रेस

The Kapil Sharma Show, Bhuri aka Sumona Chakravarti : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपनी फोटोज से सारा लाइमलाइट चुरा लेती हैं. सुमोना का स्वैग ऐसा है कि उनकी तसवीरों को देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है. एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनका अलग अंदाज दिख रहा है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Bhuri aka Sumona Chakravarti : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपनी फोटोज से सारा लाइमलाइट चुरा लेती हैं. सुमोना का स्वैग ऐसा है कि उनकी तसवीरों को देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है. एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनका अलग अंदाज दिख रहा है.

सुमोना चक्रवर्ती के नाम से बने एक फैन पेज kapilsumonafan ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फोटो पोस्ट की है. इस तसवीर में सुमोना किसी पूल किनारे बैठी नजर आ रही है. उन्होंने स्टाइलिश सन क्लास लगाया हुआ है और बालों का पोनी टेल बनाया हुआ है. एक्ट्रेस ने गले में पतली सी चेन भी पहनी हुई है.

https://www.instagram.com/p/CRImWIlBqsS

एक्ट्रेस की ये फोटो काफी स्टाइलिश है और वो बेहद खूबसूरत लग रही है. सुमोना का ये दिलकश अंदाज फैंस को बेताब करने के लिए काफी है. अक्सर एक्ट्रेस की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. बता दें कि पिछले महीने ही उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने बर्थडे की तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी.

Also Read: अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखी शाहरुख खान की बेटी सुहाना, सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली इस लुक में तसवीर

वहीं, कुछ महीने पहले सुमोना ने अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था वह पिछले 10 साल से एंडोमेट्रियोसिस नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वह चौथी स्टेज पर हैं. सुमोना ने पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म में इसके बारे में बात नहीं की है. लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रूप से काफी कठिन है. इस बारे में पता चलते ही एक्ट्रेस को कई फैंस ने खूब मैसेज भेजा था और उनका साथ देने की बात कही थी.

सुमोना ने 2011 में एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नताशा का किरदार निभाया था औऱ इस रोल की वजह से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा. इसके अलावो वो ‘एक थी नायक’, ‘खोटे सिक्के’ और ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है. बता दें कि सुमोना और कपिल की जोड़ी भी फैंस को कपिल शर्मा शो में काफी पसन्द आती हैं.

Also Read: Flashback : अपनी इस आदत की वजह से क्रिकेटर नहीं बन पाए Salman Khan….जानिए कौन भारतीय खिलाड़ी सलमान का था कोच

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola