The Great Indian Kapil Show का नया सीजन अनाउंस, फिर हंसी से लोटपोट करेंगे कपिल शर्मा

The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां द ग्रेट इंडियन कपिल शो नए सीजन के साथ वापस आ गया है. आइये जानते हैं दर्शक इसे कब और कहां एंजॉय कर सकते हैं.
The Great Indian Kapil Show: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं. शो के निर्माताओं ने अपकमिंग सीजन का पहला प्रोमो जारी किया और वादा किया कि 21 जून से, “शनिवार” एक बार फिर “मजेदार” होगा. कॉमेडी शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन जल्द होगा स्ट्रीम
प्रोमो में, सभी स्टार्स इस बात पर चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं कि वे अपने दर्शकों को नए सीजन में क्या यूनिक पेश कर सकते हैं. अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर जज की कुर्सी संभालने के लिए तैयार हैं. वीडियो में कपिल उन्हें अपने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमंत्रित करते हुए “बेब्स” कहकर बुलाते हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 21 जून, 2025 को होगा.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन को लेकर क्या बोले कपिल
इस बीच, कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने कॉमेडी शो के नए सीजन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “नेटफ्लिक्स पर एक और सीजन के लिए वापस आना वास्तव में परिवार के घर आने जैसा लगता है. इस बार, परिवार केवल बड़ा हो रहा है! हर सीजन में, हम हंसी को बनाए रखने और एनर्जी को ताजा रखने के लिए अलग अलग सेलिब्रिटीज को लेकर आते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इस बार सीजन 3 में, हम गेस्ट के साथ बात करने के अलावा कुछ अलग भी करने जा रहे हैं, जो दर्शकों को जरूर एंटरटेन करेगा.”
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










