Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 May 2025 3:32 PM

विज्ञापन

Sunayana Fozdar on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को हर वर्ग के दर्शक एंजॉय करते हैं. इसके एपिसोड्स पर मिलियंस में लाइक आते हैं. अब शो में अंजलि भाभी का रोल निभाने वाली सुनयना फोजदार ने इसकी पॉपुलैरिटी पर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. शो में अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली सुनयना फौजदार ने अब कॉमेडी सीरियल के बारे में बात की और बताया कि आज भी लोग इसको क्यों प्यार करते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर क्या बोली सुनयना

सुनयना फौजदार ने कहा, “मुझे लगता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के दिल में बसता है और किरदार भी लोगों के दिल में बसते हैं. ये नंबर गेम से हटकर है. वैसे भी बहुत ऐसे लोग हैं, जो 17 साल से कॉमेडी सीरियल को देख रहे हैं और एंजॉय कर रहे हैं. कई नए लोग भी इससे जुड़ते आ रहे हैं. मुझे लगता है सब भगवान की कृपा है.”

सुनयना ने शेयर किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा का मजेदार किस्सा

सुनयना ने आगे कहा कि यह शो टीआरपी या दर्शकों की संख्या से कहीं आगे जाता है. यह लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. उन्होंने एक अस्पताल की जर्नी के दौरान एक इमोशनल अनुभव शेयर किया. जिसमें उन्होंने देखा कि हॉस्पिटल में यह शो लगभग हर कमरे में चलाया जाता है. यह देखकर एक्ट्रेस को लगा कि अपने तरीके से हम इस तरह से दुनिया में योगदान दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ”TMKOC सिर्फ मनोरंजन से कहीं बढ़कर बन गया है. हंसी, भावनाओं और सकारात्मक मूल्यों के माध्यम से, यह शो लोगों को ठीक करता है, जोड़ता है और मुस्कान फैलाता है. मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं.”

यह भी पढ़ें- Mukul Dev Death: सन ऑफ सरदार फेम इस एक्टर का हुआ निधन, गम में डूबी फिल्म इंड्स्ट्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola