The GOAT Movie Review: थलपति विजय की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, एमएस धोनी की एंट्री पर बजी तालियां

Updated:
विज्ञापन
Box Office Report

The GOAT Movie Review: ‘GOAT’ उर्फ ​​’द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैंस सुबह-सुबह सिनेमाघरों के बाहर नजर आने लगे हैं. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

विज्ञापन

The GOAT Movie Review: थलपति विजय भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं और जल्द ही राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. अब उनकी आखिरी फिल्म ‘GOAT’ उर्फ ​​’द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है. विजय की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है. मूवी में एक ट्विस्ट के साथ एमएस धोनी की भी झलक देखने को मिली.

फिल्म की क्या है कहानी और कौन से स्टारकास्ट आ रहे है नजर

सोशल मीडिया पर फैंस थलपति विजय की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. यह मूवी एक विशिष्ट एजेंट के बारे में है, जिसने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया. हालांकि, एक पुराना मामला उसे परेशान कर रहा है. एक्शन सीक्वेंस से लेकर रोमांच तक, हर सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित इस फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन हैं. विजय दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं.

GOAT को देखकर एमएस धोनी की क्यों हो रही है चर्चा

पहले कहा जा रहा था कि द GOAT में एमएस धोनी का कैमियो होगा. हालांकि अब जब दर्शक थियेटर्स में मूवी देख रहे हैं, तो उन्होंने कंफर्म किया है कि थाला नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है. दरअसल एक्स पर एक यूजर की ओर से शेयर किये गए वीडियो में फिल्म का एक सीन कैद हुआ है, जहां एमएस धोनी वास्तव में दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में थाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान एक मैच में स्टेडियम के अंदर कदम रख रहे हैं. वहीं, थलपति विजय भी बाइक पर एक एक्शन सीक्वेंस के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं.

फिल्म को देखकर फैंस ने दिया कैसा रिव्यू

फिल्म को देखकर एक यूजर ने लिखा, “#GOAT रिव्यू – मेगा एंटरटेनर! वीपी थिएटर के सारे पलों के साथ एक संपूर्ण पैकेज पेश करता है… ब्लॉकबस्टर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर, सिनेमा अपने एट इट्स बेस्ट! पहला पार्ट काफी मनोरंजक था, दूसरा भाग बैंगर क्लाइमैंक्स दिलचस्प कैमियो थलपति वर्सेज इलाया थलपति रेटिंग – 4.5/5.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”फिल्म देखकर मजा आ गया, कहानी से लेकर स्टारकास्ट सबकुछ अमेजिंग था.”

Also Read- The Goat Trailer: साउथ के थलापति इस टाइम-ट्रवेल फिल्म में करेंगे डबल रोल, मेकर्स का दावा- ‘विजय को पहले कभी नहीं…”

Also Read- GOAT: तलापति विजय फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग का धमाल, टीजर और ट्रेलर के बिना ही बड़ा उत्साह

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सोशल मीडिया पर फैंस थलपति विजय की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. यह मूवी एक विशिष्ट एजेंट के बारे में है, जिसने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया. हालांकि, एक पुराना मामला उसे परेशान कर रहा है. एक्शन सीक्वेंस से लेकर रोमांच तक, हर सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित इस फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन हैं. विजय दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं.