The GOAT Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की फिल्म ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Updated:
विज्ञापन
GOAT Total Collection

GOAT Box Office Collection

The GOAT Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा गया. अब ओपनिंग डे पर मूवी ने रिकॉर्ड बनाया है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ की कमाई की है.

विज्ञापन

The GOAT Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) दुनिया भर में जबरदस्त चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिसपांस मिला. वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित मूवी को नेटिजन्स ने देखने के बाद ब्लॉकबस्टर बताया. कई जगहों पर तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल रहा. एडवांस बुकिंग में विजय की मूवी ने कई बेंचमार्क सेट किए. आइये जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

ओपनिंग डे पर थलपित विजय की फिल्म ने किया कितने करोड़ का कलेक्शन

थलपति विजय की ये आखिरी फिल्म है, क्योंकि इसके बाद अभिनेता राजनीति में कदम रखेंगे. वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘GOAT’ ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले विजय की फिल्म ‘लियो’ ने अपने शुरुआती दिन में दुनिया भर में लगभग 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और तमिल इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट किया. ‘GOAT’ में मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा, प्रशांत और योगी बाबू जैसे कलाकार हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में अपने पहले वीकेंड के खत्म होने से पहले 100 करोड़ रुपये की कमाई का बेंचमार्क पार कर लेगी.

GOAT देखकर एक्स यूजर ने दिया कैसा रिव्यू

GOAT जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई. एक्स पर नेटिजन्स के रिएक्शन सामने आने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”थलपति विजय की फिल्म फुल ऑन एंटरटेनिंग है… एक्शन सीन्स और इमोशनल पल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”GOAT ब्लॉकबस्टर, व्यावसायिक सिनेमा अपने बेस्ट पर है.. पहला पार्ट देखकर मजा आ जाएगा, दूसरे पार्ट में काफी जबरदस्त फाइट सीन और ट्विस्ट है, एमएस धोनी की एंट्री जबरदस्त है.”

GOAT की रिलीज के बाद केरल में फैंस ने किया ये काम

थलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम‘ का पहला शो सुबह 4 बजे से रखा गया था. जहां फैंस ने थियेटर्स के बाहर खूब सारे पटाखे जलाए और सीटियों के साथ जबरदस्त डांस किया. केरल के एक मशहूर थिएटर में विजय का बड़ा कटआउट लगाया गया था. थलापति की केरल में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. ‘GOAT’ में विजय दोहरी भूमिकाओं में है, एक पिता और पुत्र के रूप में. उनके अलावा, प्रशांत, प्रभुदेवा, मोहन, जयराम, अजमल अमीर, स्नेहा, लैला, प्रेमगी अमरेन जैसे सहायक कलाकार भी हैं.

Also Read- The GOAT Movie Review: थलपति विजय की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, एमएस धोनी की एंट्री पर बजी तालियां

Also Read- हेमा कमेटी रिपोर्ट पर GOAT डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने जताई चिंता, कहा- सख्त सजा मिलनी चाहिए

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

थलपति विजय की ये आखिरी फिल्म है, क्योंकि इसके बाद अभिनेता राजनीति में कदम रखेंगे. वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'GOAT' ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले विजय की फिल्म 'लियो' ने अपने शुरुआती दिन में दुनिया भर में लगभग 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और तमिल इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट किया. 'GOAT' में मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा, प्रशांत और योगी बाबू जैसे कलाकार हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में अपने पहले वीकेंड के खत्म होने से पहले 100 करोड़ रुपये की कमाई का बेंचमार्क पार कर लेगी.