Thandel Box Office Day 3: मंडे टेस्ट में पास हुई नागा-साई की 'थंडेल', तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Feb 2025 1:15 PM

विज्ञापन

Thandel Box Office Day 3

Thandel Box Office Day 3: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'थंडेल' को सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 10 करोड़ की शानदार कमाई की थी. अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

विज्ञापन

Thandel Box Office Day 3: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. चंदू मोंडेती की निर्देशित यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, जो तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लवयापा, बैडएस रवि कुमार के साथ-साथ सनम तेरी कसम, पद्मावत और इंटरस्टेलर जैसे मूवीज के री-रिलीज से भी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. तो चलिए आपको बताते हैं थंडेल ने तीसरे दिन कितनी कमाई की.

‘थंडेल’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

थंडेल का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में नागा और साई हैं. यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. साथ ही थिएटर में भी शो हाउसफुल जा रहे. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन दुनियाभर में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी ने 11.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. जबकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 12.64 करोड़ रुपये थी. इस तरह फिल्म का नेट कलेक्शन 38.14 रहा.

थंडेल की कहानी

थंडेल को खास तौर पर दर्शकों से इतना प्यार उसकी कहानी और गानों की वजह से मिल रहा है. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो साल 2018 में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे के गलती से पाकिस्तान बॉर्डर को क्रॉस करने के बाद हिरासत में लिए जाने की सच्ची घटना पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Thandel Box Office Collection Day 2: नागा चैतन्य की मूवी थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, लवयापा- बैडएस रविकुमार का निकला दम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola