Thandel Box Office Day 2: नागा चैतन्य की मूवी थंडेल हिट हुई या फ्लॉप? लवयापा- बैडएस रविकुमार का निकला दम

Thandel Box Office Collection Day 2
Thandel Box Office Collection Day 2: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं. फिल्म की कहानी एक सच्ची कहानी पर बेस्ड है. दो दिन में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
Thandel Box Office Collection Day 2: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की तेलुगु फिल्म थंडेल ने 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक दी. रोमांटिक ड्रामा फिल्म चंदू मोंडेती की ओर से निर्देशित है. सच्ची कहानी पर आधारित थंडेल को तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है. मूवी को बॉक्स ऑफिस पर लवयापा, बैडएस रवि कुमार के साथ-साथ सनम तेरी कसम, पद्मावत और इंटरस्टेलर जैसे मूवीज के री-रिलीज से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा. चलिए आपको बताते हैं थंडेल ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.
दूसरे दिन फिल्म थंडेल ने कितनी कमाई की
फिल्म थंडेल में नागा चैतन्य राजू का किरदार निभाते हैं, जो एक मछुआरा है. साई पल्लवी उसकी गर्लफ्रेंड सत्या के रोल में दिखी है. फिल्म की कहानी एक रियल लाइफ घटना पर बेस्ड है, जिसमें एक मछुआरा गलती से पाकिस्तान वार्टस में चला जाता है और उसे कैद कर लिया जाता है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी ने 12.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. थंडेल के सुबह की ऑक्यूपेंसी 39.33 %, दोपहर में 61.07 % और रात में 71.56% थी. वहीं,बैडएस रवि कुमार ने दो दिन में सिर्फ 4.75 करोड़ रुपये और लवयापा ने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की.
- थंडेल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन- 11.5 करोड़ रुपये
- थंडेल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन- 11.5 करोड़ रुपये
थंडेल टोटल कलेक्शन- 12.64 करोड़ रुपये
फिल्म थंडेल के लिए नागा चैतन्य ने की खूब तैयारी
नागा चैतन्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए फिल्म थंडेल में अपने किरदार की तैयारी को लेकर कहा था, मछुआरे राजू का रोल निभाने के लिए उन्होंने दो साल तक तैयारी की. उन्होंने मछुआरे की शारीरिक भाषा को सही ढंग से अपनाने के लिए अपनी शारीरिक बनावट और बारीकियों पर काम किया. एक्टर ने बताया, मैं इस किरदार के साथ काफी समय तक रहा. हमने कई वर्कशॉप किया और हर डिटेल पर काम किया. हमने फिल्म के साथ कोई जल्दबाजी नहीं किया. मैंने इस फिल्म को दो साल दिए और इसके अलावा मैंने कोई और दूसरा काम नहीं लिया.
यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office 2: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार ने लवयापा को दूसरे दिन धो डाला, जानें अबतक का कलेक्शन
यह भी पढ़ें- Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










