Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन को यादकर रो पड़े सुंदर लाल, 17 सालों तक काम करने पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Mayur Vakani on working for 17 years

Mayur Vakani on working for 17 years

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फाइनली 17 साल पूरे हो गए हैं. शो के स्टारकास्ट इसका जश्न मना रहे हैं. इसी बीच मयूर वकानी अपनी बहन दिशा वकानी को यादकर इमोशनल हो गए. उन्होंने कई बातें की. साथ ही शो का 17 साल तक हिस्सा रहने पर खुशी जताई.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. हाल ही में कॉमेडी ड्रामा ने 18वें साल में एंट्री की. जिसके बाद मेकर्स की ओर से स्टारकास्ट और क्रू के लिए जबरदस्त पार्टी रखी गई. यही दिशा वकानी को याद करते हुए सुंदर लाल का रोल निभाने वाले मयूर वकानी भावुक हो गए.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले मयूर

मयूर वकानी ने कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है. मैं असित कुमार मोदी, दिलीप सर और पूरी टीम का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस शो का हिस्सा बनाया. मैं बचपन से अपनी बहन के साथ थिएटर कर रहा हूं और हमने साथ में एक्टिंग का एक लंबा सफर तय किया है.”

दिशा वकानी को यादकर इमोशनल हुए मयूर

मयूर दिशा वकानी को याद करते हुए इमोशनल हो गए और कहा, “छोटे पर्दे पर अपनी बहन के साथ एक्टिंग का सफर जारी रखने में मेरी मदद करने के लिए असित सर का शुक्रियादा करता हूं. ऐसा किसको चांस मिलता है कि वो अपनी बहन के साथ इतनी लंबी जर्नी तय करें. आज भी मेरी बहन इस शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन मैं अभी भी शूट करता हूं और काम करना जारी रखता हूं.”

दिशा वकानी को याद करते दिखे मयूर

उन्होंने शो में 17 साल तक काम करने पर बात करते हुए कहा, “भगवान की कृपा से मुझे शो में अपनी बहन के साथ काम करने का मौका मिला और मुझे बहुत मजा आया. दिलीप सर, दिशा और मेरे साथ में कई सीन थे. बहन के साथ काम करते-करते आगे बढ़ा. मैं कलाकारों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो हमें प्यार देते रहते हैं. हर एक्टर को ऐसा परिवार नहीं मिलता और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं. इस मौके पर मुझे अपनी बहन की याद आ रही है.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola