Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jul 2025 12:00 PM

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office: अहान पांडे स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. आइये जानते हैं इसने किन मूवीज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, जिसने दर्शकों और ट्रेड एनिलिस्ट को चौंका दिया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने भारत में पहले ही 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब यह दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 75.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा में दूसरे वीकेंड में सबसे बड़ी कमाई की, जिसने शाहरुख खान की पठान, आमिर खान की दंगल, सलमान खान की बजरंगी भाईजान, रणबीर कपूर की संजू और यश की केजीएफ 2 (हिंदी) जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

सैयारा ने इन मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर दूसरे वीकेंड में सैयारा के रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर किए. उन्होंने लिखा, “सैयारा अपना ऐतिहासिक सफर जारी रखे हुए है, सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भिड़ रहा है. मूवी अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मुकाबला कर रही है. इसने दूसरे वीकेंड में दंगल, पठान, संजू, बजरंगी भाईजान और केजीएफ 2 हिंदी से भी ज्यादा हैं.”

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर नहीं कर पाई सैयारा

ट्रेड एनिलिस्ट ने आगे लिखा, “हालांकि सैयारा वीकेंड 2 की लिस्ट में पुष्पा 2 हिंदी, छावा, स्त्री 2, गदर 2, एनिमल, जवान और बाहुबली 2 हिंदी के रिकॉर्ड को पछाड़ने में नाकमयाब रही. ये मूवी 250 करोड़ पहले ही अपनी झोली में डाल चुकी है. मूवी अब आत्मविश्वास से 300 करोड़ के मील के पत्थर की ओर बढ़ रही है.

सैयारा के बारे में

यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, सैयारा एक सिंगर कृष कपूर की कहानी है, जिसे एक लड़की से प्यार होता है. दोनों की इमोशनल लवस्टोरी आगे चलती है. इसमें अहान पांडे ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेबेस ने काफी ज्यादा पसंद किया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रेगनेंसी के बाद दयाबेन की वापसी पर मिसेज सोढ़ी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola