Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू की तसवीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, समंदर किनारे दिखी एक्ट्रेस बेहद हसीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2021 2:22 PM

विज्ञापन

Nidhi Bhanusali Photos: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली को फैंस अबतक भूले नहीं है. एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
undefined

सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पुरानी सोनू के रोल से पॉपुलर हुई निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. निधि ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो स्लीवेलस टॉप पहने किसी समन्दर किनारे दिख रही है. साथ में उन्होंने एक हैंडबैग भी रखा है. ये फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

undefined

निधि भानुशाली के इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. हवा के कारण उनके चेहरे पर बाल गिर रहे है. तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है मानो एक्ट्रेस हवाओं का आनन्द ले रही है. फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, कतई जहर. एक अन्य यूजर ने लिखा, सोनू कितनी बदल गई. एक यूजर ने लिखा, प्लीज आप तारक मेहता में वापस आ जाओ.

undefined

निधि भानुशाली शो में जितनी सीधी-सादी दिखती थी, रियल लाइफ में इतनी ही ग्लैमरस और हॉट है. निधि अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करने से भी नहीं कतराती. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है. निधि के इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है और उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है.

undefined

निधि भानुशाली अक्सर रोड ट्रिप पर जाती रहती है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके ट्रैवल की खूब सारी फोटोज मौजूद है. उन्हें गाना गाने और डांस का भी काफी शौक है. फिलहाल शो में सोनू का रोल पलक सिधवानी प्ले कर रही है. पलक ने भी काफी फैन बना लिया है. उनके नाम से इंस्टा पर कई फैन पेज बन चुके है.

undefined

सीरियल में गोली का रोल कुश शाह निभा रहे हैं. कुश के साथ निधि भानुशली काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने कुश के साथ ये फोटो शेयर किया था. तसवीर में कुश हाथ में झाड़ू पकड़े हुए है और एक्ट्रेस उनके पीछे खड़ी है. तसवीर पर फैंस ने खूब मजेदार कमेंट किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola