Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के पास है कितनी संपत्ति? जानें एक्ट्रेस की Net Worth

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के पास है कितनी संपत्ति? जानें एक्ट्रेस की Net Worth

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके पति का नाम मयूर उर्फ बॉबी बंसीवाल और कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम लेकिशा बंसीवाल है.

विज्ञापन

लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी पिछले दो दिनों से लाइमलाइट में है. शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो से जुड़े लोगों पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए. एक्ट्रेस ने शो के निर्माताओं, असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था. अब वो शो छोड़ चुकी है और लगातार कई खुलासे कर रही है. चलि आपको आज बताते है उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में.

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की पर्सनल लाइफ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके पति का नाम मयूर उर्फ बॉबी बंसीवाल और कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम लेकिशा बंसीवाल है. जेनिफर के पति फोटोग्राफर है और एक्टिंग भी कर चुके है. दोनों ने साल 1998 में इंटर रिलीजन मैरिज किया था.

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का नेट वर्थ

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 15 साल से जुड़ी हुई थी. विकिपीडिया, फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़) है. उनका बचपन जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था. जेनिफर ने सीआईडी, क्रेजी 4 और हल्ला बोल, लक बाय चांस, एयरलिफ्ट, नागिन में काम किया था.

Also Read: Anupama Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स! अनुज को छोड़ जाएगी अमेरिका, आने वाले हैं 3 बड़े ट्विस्ट

जेनिफर मिस्त्री ने कही थी ये बात

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्य स्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जेनिफर ने दो महीने पहले शो की शूटिंग बंद कर दी है. उन्होंने शो के लिए आखिरी बार 7 मार्च को शूटिंग की थी और उनका दावा है कि ‘सोहेल और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज द्वारा अपमान’ किए जाने के बाद उन्हें सेट छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola