Anupama Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स! अनुज का कटेगा पत्ता, जानें 3 बड़े ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन
Anupama Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स! अनुज का कटेगा पत्ता, जानें 3 बड़े ट्विस्ट

anupama upcoming episode: सीरियल अनुपमा की कहानी नया मोड़ लेने वाली है. अनुपमा आखिरकार मालती देवी से मिलती है. मालती देवी, अनुपमा से काफी इम्प्रेस होती है और उसे अमेरिका चलने के लिए कहती है, जहां पर गुरुकुल है. अब देखना है कि वो अमेरिका जाती है या नहीं.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupama) दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी एक्टिंग से लोगों को बांधे हुए है. लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प और रोमांचक हो गया है. अनुज और अनुपमा एक बार फिर नहीं मिल पाए. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा को अमेरिका जाने का ऑफर मिलेगा.

अनुपमा जाएगी अमेरिका?

सीरियल अनुपमा की कहानी नया मोड़ लेने वाली है. अनुपमा आखिरकार मालती देवी से मिलती है. मालती देवी, अनुपमा से काफी इम्प्रेस होती है और उसे अमेरिका चलने के लिए कहती है, जहां पर गुरुकुल है. मालती देवी उसे इस शर्त पर ले जाने के लिए तैयार होती है कि वो इसके लिए उसे 3 साल के बॉन्ड पर साइन करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बात के लिए अनुपमा मान जाएगी और अमेरिका चली जाएगी. क्या अनुज अनुपमा को अमेरिका जाने से रोक पाएगा?

अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स?

वहीं, अनुज, समर को बताता है कि वो उसकी शादी में शामिल होगा. अनुज बताता है कि वो माया और छोटी अनु के साथ उसकी खुशियों में शामिल होगा. ये बात सुनकर शाह परिवार काफी गुस्सा और नाराज होगा. अब देखना होगा कि क्या अनुपमा और अनुज मिल पाएंगे. क्या छोटी अनु के कारण वे फिर से मिलेंगे? समर और डिंपी की शादी में अनुपमा, अनुज को माया के साथ देखकर काफी दुखी होगी. जिसके बाद वो अमेरिका जाने का मन बना लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में उसकी मुलाकात नकुल नाम के शख्स से होगी. अब ऐसा सच होगा या नहीं, ये जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Also Read: Anupama Spoiler: जल्द मिटेंगे अनुपमा-अनुज के फासले, वनराज का टूटेगा दिल, आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola