ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भूतनी चकोरी के चंगुल में फंसा गोकुलधाम का ये सदस्य, भिड़े-सोढ़ी सभी सदमे में

Updated at : 10 Jul 2025 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि चकोरी सबको डराती है. गोकुलधाम वाले खौफ में आ जाते हैं. वह बंगले से भाग जाते हैं, लेकिन पोपटलाल उसके चंगुल में फंस जाता है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. यही वजह है कि 17 सालों से यह चलता आ रहा है और टीआरपी चार्ट में इसने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया. लेटेस्ट ट्रैक से जेठालाल, बबीता जी गायब हैं और पूरा गोकुलधाम सोसाइटी हॉलीडे होम में छुट्टियां मनाने चला गया. हालांकि यह पहुंचकर उन्हें पता चला कि यहां पर भूतनी का साया है, जिसका नाम चकोरी है.

भूतनी के चंगुल में फंसा पोपटलाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि चकोरी अपना रौद्र रूप दिखाएगी और सभी गोकुलधाम सोसाइटी वालों को डराएगी. वह उन्हें एक एककर ऐसी कहानी सुनाएगी, जिसे वह थर-थर कांपने लगेंगे. इसी बीच मेकर्स ने एक धांसू पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें चकोरी कहती है कि अगर तुमलोग को मेरे कहर से बचना है, तो अपना सामान लेकर यहां से चले जाओ. यह सुनकर भिड़े से लेकर टप्पू सेना, पुरुण और महिला मंडल सब भाग जाते हैं. तभी थापा रोड पर मिलता है और कहता है कि पोपटलाल कहां है, इससे सभी डर जाते हैं. तभी पोपटलाल को दिखाया जाता है, जो बंगले में फंस जाता है. क्या सोसाइटी वाले पोपट को भूतनी के साये से बचाएंगे या फिर कुछ दिलचस्प आने वाला है.

कैसे हुई चकोरी की मौत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि कैसे पोपटलाल चकोरी को इंसान समझकर उससे प्यार करने लगता है. वह उसे शादी के लिए प्रपोज भी करता है, तभी भिड़े बताता है कि चकोरी भूतनी है. इससे कोई उसकी बात पर विश्वास नहीं करता, लेकिन जब थापा भी सेम बात करता है, तो वह डर जाते हैं. वह बताता है कि चकोरी पास के गांव में रहती थी. वह कुएं पर कपड़े धोने आती थी और इसी में डूबकर उसकी मौत हो गई. तबसे वह यहां भटक रही है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, पहले पार्ट से 50% ज्यादा ओपनिंग तय, अजय देवगन लिखेंगे इतिहास 

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola